विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली बार रणबीर कपूर ने रिवील किया अपना संजय दत्त अवतार, देखिये वीडियो

By ShikhasEdited By:
Updated: Thu, 13 Apr 2017 07:27 AM (IST)

वही चलने का स्टाइल वही डायलौग बोलने का लहजा! वाह!

पहली बार रणबीर कपूर ने रिवील किया अपना संजय दत्त अवतार, देखिये वीडियो
पहली बार रणबीर कपूर ने रिवील किया अपना संजय दत्त अवतार, देखिये वीडियो

मुंबई। रणबीर कपूर पूरी तरह से संजय दत्त बन गए हैं और इसका सबूत है यह वीडियो। संजय दत्त की बायोपिक में संजय का किरदार निभा रहे रणबीर ने अपने आपको संजय बनाने के लिए ख़ासा मेहनत की है। और इस मेहनत का असर सिर्फ़ उनकी बिल्ड-अप बॉडी या चेहरे पर ही नहीं बल्कि अब उनके ज़हन में भी उतर गया है। सामने आया है एक वीडियो जहां पहली बार रणबीर अपना संजय दत्त अवतार दिखा रहे हैं।

हॉल ही में हुए एक अवार्ड फंक्शन में रणबीर पहुंचे और जब यहां उनसे संजय दत्त की झलक दिखाने के लिए कहा तो पहले उन्होंने इसी फंक्शन में मौजूद अपने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की तरफ़ देखा और कहा कि मैं नहीं जानता कि मुझे ये करना चाहिए पर चलिए कर देता हूं। इसके बाद रणबीर खड़े हुए और बिलकुल संजय दत्त की तरह चलने लगे, यही नहीं रणबीर ने संजय दत्त की तरह डायलौग डिलीवरी भी की।

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने दिखायी नन्हें रणबीर कपूर की सुपरक्यूट तस्वीर, बताया ज़बरदस्त एक्टर 

रणबीर कपूर के ट्वीटर फैन क्लब ने यह वीडियो शेयर किया है जिसे आप बार-बार देखेंगे और कहेंगे रणबीर तो बिल्कुल संजय दत्त बन गए हैं। वही चलने का स्टाइल वही डायलौग बोलने का लहजा! वाह!