विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: शाह रुख़ पर भी चढ़ा सिंगिंग का बुख़ार, इनका दिल ले गई है गुजरात की कुड़ी

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Sun, 18 Jun 2017 12:48 PM (IST)

SRK ने हाल ही में इस बारे में एक वीडियो शेयर किया है जहां वो 'दिल ले गई कुड़ी गुजरात की' गाने में लिप्सिंक कर रहे हैं।

Video: शाह रुख़ पर भी चढ़ा सिंगिंग का बुख़ार, इनका दिल ले गई है गुजरात की कुड़ी
Video: शाह रुख़ पर भी चढ़ा सिंगिंग का बुख़ार, इनका दिल ले गई है गुजरात की कुड़ी

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर्स का सिंगर बनना आजकल बड़ा कॉमन हो गया है। आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, परिणीती चोपड़ा और सलमान ख़ान भी एक्टर-सिंगर की इस लिस्ट में शामिल हैं। और अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने वाला है और वो है शाह रुख़ ख़ान का।

नहीं, शाह रुख़ सच में सिंगिंग नहीं कर रहे बल्कि यह उनका केरेक्टर है फ़िल्म 'जब हैरी मेट सेजल' से। इस फ़िल्म में SRK एक ऐसे इंसान का रोल प्ले कर रहे हैं जिसे गाने का बहुत शौक है। SRK ने हाल ही में इस बारे में एक वीडियो शेयर किया है जहां वो 'दिल ले गई कुड़ी गुजरात की' गाने में लिप्सिंक कर रहे हैं। SRK बता रहे हैं कि उनके केरेक्टर हैरी को गाने का बहुत शौक है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ ने रणबीर से किया हिसाब बराबर

इस वीडियो को आप प्रमोशन्स का ही हिस्सा मानिए क्योंकि, शाह रुख़ इस वीडियो में देश की सभी सेजल नाम की लड़की से मिलने की चाहत जता रहे हैं। जी हां, अब SRK उस शहर में आएंगे जहां सबसे ज्यादा सेजल नाम की लड़कीयां रहती हैं। 'जब हैरी मेट सेजल' में शाह रुख़ के साथ अनुष्का शर्मा भी हैं। इम्तियाज़ अली द्वारा डायरेक्टेड यह फ़िल्म 4 अगस्त को रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।