विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधु विनोद चोपड़ा के पूरे परिवार को हुआ स्वाइन फ्लू!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 28 Feb 2015 12:59 PM (IST)

मशहूर फिल्म आलोचक और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा को स्वाइन फ्लू हो गया है। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। अनुपमा ने ट्वीट किया, 'दोस्तों, मुझे स्वाइन फ्लू हो गया है, इसलिए इस हफ्ते कोई रिव्यू नहीं। आप मुझे अपने रिव्यू भेजें और बताएं कि

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर फिल्म आलोचक और प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा को स्वाइन फ्लू हो गया है। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। अनुपमा ने ट्वीट किया, 'दोस्तों, मुझे स्वाइन फ्लू हो गया है, इसलिए इस हफ्ते कोई रिव्यू नहीं। आप मुझे अपने रिव्यू भेजें और बताएं कि मैंने क्या मिस कर दिया है।'

अब दिबाकर बनर्जी और विधु विनोद चोपड़ा भी भड़के सेंसर बोर्ड पर

इससे पहले उनके पति विधु और बेटे अग्नि को भी स्वाइन फ्लू हो गया था और उन्हें जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक करीबी सूत्र ने बताया कि विधु विनोद चोपड़ा ने 23 फरवरी को गुरू दत्त की फिल्मों साहिब बीवी और गुलाम, चौदवी का चांद और कागज के फूल के स्क्रीनप्ले लॉन्च किए थे, जिसके तुरंत बाद तीनों इस वायरस की चपेट में आए थे। उसी शाम को उन्होंने फिल्म निर्देशकों फरहान अख्तर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बनर्जी के साथ एक पैनल डिसकशन भी रखा था।

सूत्र ने बताया, 'उनकी सेहत में काफी अच्छा सुधार है और रविवार तक उन्हें छुट्टि मिल सकती है।'

करीब 15 करोड़ में बिका करीना कपूर का फ्लैट!