Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Box Office से माल उगाही के सफ़र पर निकली सुलु, पहले दिन इतने करोड़

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Mon, 20 Nov 2017 12:02 PM (GMT+05:30)

    ज़रीन खान स्टारर अक्सर 2 ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर करीब एक करोड़ रूपये का कारोबार किया। ...और पढ़ें

    Box Office से माल उगाही के सफ़र पर निकली सुलु, पहले दिन इतने करोड़
    Box Office से माल उगाही के सफ़र पर निकली सुलु, पहले दिन इतने करोड़

    मुंबई। विद्या बालन को अगर उनके टाइप के मौज़-मस्ती वाले रोल दिए जाएं तो उसमें उनका हाथ कोई नहीं पकड़ सकता। इस शुक्रवार को रिलीज़ हुई उनकी फिल्म तुम्हारी सुलु ने धीमी लेकिन ठोस शुरुआत दे कर इसके संकेत दे दिए हैं।

    सुरेश त्रिवेणी निर्देशित तुम्हारी सुलु ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर पहले दिन दो करोड़ 87 लाख रूपये की कमाई की है। ये धीमी लेकिन ठीक-ठाक शुरुआत है। फिल्म की हाउस वाइफ़ वाली कहानी और विद्या की एक्टिंग देखने वालों के लिए वीकेंड में ये एक ट्रीट हो सकती है बशर्ते फिल्म को लेकर अच्छी माउथ पब्लिसिटी हो। फिल्म को वीकेंड में अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है। तुम्हारी सुलु, एक मध्यमवर्गीय घरेलू कामकाजी महिला सुलोचना की कहानी है, जो अपने पति अशोक के साथ ख़ुश है। मस्त मौला सुलोचना यानि सुलु की ज़िंदगी का अगला सफ़र तब और ज़्यादा एक्साईटिंग हो जाता है जब उसे एक दिन रेडियो स्टेशन में आरे जे की नौकरी मिलती है। इस फिल्म में मानव कौल और नेहा धूपिया भी हैं। करीब दो घंटे 19 मिनिट की इस फिल्म का बजट 20 करोड़ के आसपास बताया जाता है। वैसे ट्रेड के हिसाब से देखा जाय तो विद्या बालन के लिए तुम्हारी सुलु कमजोर शुरुआत है क्योंकि इस साल आई फिल्म बेगम जान ने पहले दिन तीन करोड़ 94 लाख रूपये का कलेक्शन किया था जबकि पिछले साल आई कहानी 2 ने चार करोड़ 25 लाख रूपये का। लेकिन इस साल आई तीन चर्चित फिल्मों से तुम्हारी सुलु के कलेक्शन अच्छे हैं। हिंदी मीडियम ने दो करोड़ 81 लाख , शुभ मंगल सावधान ने दो करोड़ 71 लाख और बरेली की बर्फी ने दो करोड़ 42 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी।

    यह भी पढ़ें:Box Office आज से आ गई तुम्हारी सुलु, विद्या की आवाज़ तो ख़नकेगी...पर सिक्के

     

    इसी शुक्रवार को रिलीज़ हुई ज़रीन खान स्टारर अक्सर 2 ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर करीब एक करोड़ रूपये का कारोबार किया। इसी रेज़ की फिल्म वजह तुम हो की पहले दिन की कमाई दो करोड़ 86 लाख रूपये थी।