Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन चुरा रहा है विद्या बालन की रातों की नींद?

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Wed, 28 Sep 2016 07:22 AM (IST)

    विद्या बालन को बॉलीवुड में सेंसिबल एक्ट्रेस माना जाता है, जो अपने आस-पास के माहौल को समझती और इसकी जानकारी रखती हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। विद्या बालन की रातों की नींद कौन उड़ा रहा है? किसके लिए विद्या अपनी नींद भी न्यौछावर कर रही हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ये शख्स उनके हबी सिद्धार्थ रॉय कपूर हैं, तो ये गलतफहमी दूर कर लीजिए।

    विद्या की नींद उड़ाने वाली ये मोहतरमा हैं हिलेरी क्लिटंन, जो अमेरिका के प्रेसीडेंट इलेक्शन की उम्मीदवार हैं और आजकल अपनी प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी टक्कर दे रही हैं। विद्या हिलेरी से इस कदर प्रभावित हैं कि उनकी प्रेसीडेंशियल डिबेट सुनने के लिए अपनी नींद तक कुर्बान कर देती हैं। विद्या ने ट्वीटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा है- ''हिलेरी क्लिंटन ही वो वजह हैं, जिसके चलते मैं अपनी नींद छोड़ देती हूं... उनकी प्रेसीडेंशियल डिबेट के लिए।''

    करीना कपूर ने किया खुलासा, क्या होगा उनके बेबी का नाम!

    विद्या बालन को बॉलीवुड में सेंसिबल एक्ट्रेस माना जाता है, जो अपने आस-पास के माहौल को समझती और इसकी जानकारी रखती हैं। विद्या सोशयली अवेयर रहने वाली एक्ट्रेसेज में शामिल हैं। ऐसे में हिलेरी के लिए उनका नींद से जागना समझ में आता है। बस हम यही चाहेंगे, कि इससे सिद्धार्थ की नींद खराब ना हो।