Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    विद्या बालन की नई चाहत, ये हीरो आ गया है बेहद पसंद

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Fri, 30 Dec 2016 03:38 PM (IST)

    इस मौके पर विद्या , आलिया भट्ट की तारीफ़ करने से भी नहीं थकीं। विद्या ने कहा कि उन्हें उड़ता पंजाब में आलिया भट्ट का काम बेहद पसंद आया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। विद्या बालन अपनी एक्टिंग के बल पर आज ऐसे मुकाम पर पहुंच गई हैं कि उनके साथ हर एक्टर काम करना पसंद करता है लेकिन विद्या को आजकल एक एक्टर बेहद पसंद आ गया है और वो उनके साथ काम करने के लिए बेक़रार हैं।

    हाल ही में एक बातचीत के दौरान विद्या बालन से सवाल पूछा गया था कि वो कौन सा मेल एक्टर है जिसके साथ बड़े परदे पर उनका लीथल कॉम्बिनेशन ( गज़ब की जोड़ी ) बन सकता है , विद्या ने कहा कि ये लीथल कॉम्बिनेशन क्या होता है ये तो उन्हें पता नहीं लेकिन वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म में काम करना चाहती हैं। विद्या के मुताबिक एक एक्टर के तौर पर रणबीर उन्हें बेहद पसंद हैं और मिला तो वो रणबीर के साथ जरूर काम करेंगी। इस मौके पर विद्या , आलिया भट्ट की तारीफ़ करने से भी नहीं थकीं। विद्या ने कहा कि उन्हें उड़ता पंजाब में आलिया भट्ट का काम बेहद पसंद आया है और उम्मीद नहीं थी कि इस तरह के रोल में वो कभी आलिया को देखेंगी। विद्या ने कहा आलिया ने सरप्राइज़ तो किया लेकिन उनका काम तारीफ़ के काबिल है।

    अपने ऊपर लगे आरोपों का आमिर खान ने दिया ऐसा जवाब

    विद्या बालन की हाल की कुछ फिल्में जैसे कहानी -2 और हमारी अधूरी कहानी नहीं चल पाई लेकिन इस टैलेंटेड एक्ट्रेस को आने वाले समय में कई फिल्मों में देखा जा सकेगा। वो भट्ट कैम्प की ' बेगम जान ' में भी दिखेंगी और ' तुम्हारी सुलु ' में रेडियो जॉकी के रोल में नज़र आएंगी।