विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विद्या बालन अब 'कहानी -2 ' के लिए करने जा रही हैं ये बड़ा काम

By ManojEdited By:
Updated: Wed, 12 Oct 2016 12:31 PM (IST)

कहानी- 2 इस साल 25 नवम्बर को रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर उसका सामना शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ' डीयर ज़िन्दगी ' के साथ होगा।

News Article Hero Image

मुंबई। सुजॉय घोष की जबरदस्त सस्पेंस से भरी फिल्म ' कहानी ' में विद्या बालन की परफार्मेंस का जवाब नहीं था और इसलिए अब जब वो कहानी के दूसरे भाग के साथ परदे पर आने वाली है तो अपने लिए एक नया कदम भी उठाने को तैयार हैं।

खबर है कि फिल्म ' कहानी-2 ' के ट्रेलर को फेसबुक के जरिए लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कहानी के निर्माताओं ने फेसबुक के साथ एक करार किया है जिसके तहत फिल्म के ट्रेलर के साथ विद्या बालन भी पहली बार फेसबुक पर कदम रखेंगी। अभी तक उनका ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट नहीं है। बताया जा रहा है कि फिल्म के ट्रेलर और विद्या के फेसबुक पर जुड़ने के बाद कहानी -2 के लिए एक यूनिक मार्केटिंग प्लान बनाया गया है।

रेस्तरां में छिपी परिणीति चोपड़ा को सीआइएसएफ के जवानों ने बचाया...!

कहानी- 2 इस साल 25 नवम्बर को रिलीज हो रही है और बॉक्स ऑफिस पर उसका सामना शाहरुख़ खान और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ' डीयर ज़िन्दगी ' के साथ होगा। विद्या की इस सुपर सस्पेंस वाली फिल्म में अर्जुन रामपाल भी लीड रोल में हैं।