विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'फास्‍ट एंड फ्यूरिसय 8' के पोस्‍टर का हुआ खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 31 May 2015 05:36 PM (IST)

'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की फिल्‍में पसंद करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। इस फिल्‍म के अभिनेता विन डीजल ने अपने प्रशंसकों के लिए इसकी अगली सीरीज यानी 'फास्ट एंड फ्यूरियस 8' का पोस्टर जारी कर दिया है। हालांकि यह अनाधिकृत पोस्टर है। विन डीजल ने इस पोस्टर के

News Article Hero Image

मुंबई। 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की फिल्में पसंद करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। इस फिल्म के अभिनेता विन डीजल ने अपने प्रशंसकों के लिए इसकी अगली सीरीज यानी 'फास्ट एंड फ्यूरियस 8' का पोस्टर जारी कर दिया है। हालांकि यह अनाधिकृत पोस्टर है। विन डीजल ने इस पोस्टर के जरिए अपने प्रशंसकों संकेत दिया है कि अगली फिल्म न्यूयॉर्क पर बेस्ड होगी।

दीपिका के पहुंचते ही पार्टी छोड़कर चली गईं कंगना, क्योंकि...!

एसशोबिज के अनुसार, इस फिल्म के लिए कर्ट रसैल भी साथ होंगे। विन डीजल ने कहा, 'हमने उन्हें भी साथ रखा है, क्योंकि फिल्म न्यूयॉर्क पर बेस्ड होगी।' नए पोस्टर में न्यूयॉर्क सिटी की स्कॉयलाइन की झलक देखने को मिलती है। पोस्टर का नया लोगो और टैगलाइन है 'समर 2017'।

इस दूर देश में भी चला अमिताभ की 'पीकू' का जादू

डेन जॉनसन पहले ही इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' के सीक्वल में उनका रोल एक बार फिर बदलेगा। जेम्स वेन एक बार फिर बतौर डायरेक्टर इससे जुड़ सकते हैं। यह फिल्म अमेरिका में 14 अप्रैल 2017 को रिलीज हो सकती है।

जब दीपिका का नाम सुन रणवीर को आया गुस्सा

आपको बता दें कि 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज की फिल्में भारत में भी खूब पसंद की जाती हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में सफल रही थी। इसने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और कई बॉलीवुड फिल्मों को कड़ी टक्कर दी थी।