विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चला गया बॉलीवुड का मोस्ट हैंडसम स्टार , सुबह 11. 20 बजे ली आख़िरी सांस

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Thu, 27 Apr 2017 01:02 PM (IST)

अस्पताल के मुताबिक विनोद खन्ना की डेथ advanced bladder carcinoma से हुई है।

चला गया बॉलीवुड का मोस्ट हैंडसम स्टार , सुबह 11. 20 बजे ली आख़िरी सांस
चला गया बॉलीवुड का मोस्ट हैंडसम स्टार , सुबह 11. 20 बजे ली आख़िरी सांस

 मुंबई। वो बीमारी से लड़ रहे थे। वो ठीक हो रहे थे। सब उनके जल्दी स्वस्थ हो कर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। अचानक आज गुरूवार को आई एक ख़बर ने सबको स्तब्ध कर दिया। विनोद खन्ना अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंबई के गिरगांव स्थित श्री एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है।

अस्पताल से जारी आधिकारिक स्टेटमेंट के मुताबिक विनोद खन्ना का निधन गुरूवार की सुबह 11 बजकर 20 मिनिट पर हुआ है। अस्पताल के मुताबिक विनोद खन्ना की डेथ advanced bladder carcinoma से हुई है। सूत्रों के मुताबिक उनके परिवार को इसकी सूचना दे दी गई थी। एक पंजाबी गबरू जवान और अपने अलग अंदाज़ के लिए पहचाने जाने वाले विनोद खन्ना को हिंदी सिनेमा के सबसे खूबसूरत अभिनेताओं में माना जाता था। कुछ समय से वो बीमार चल रहे थे। कुछ दिनों पहले जब उनका एक फोटो वायरल हुआ था तो सेहत देख कर लोग हक्के बक्के रह गए थे।

यह भी पढ़ें:विनोद खन्ना का निधन , लम्बे समय से थे बीमार

विनोद खन्ना 70 साल के थे और उनके परिवार में पत्नी कविता , बेटे अक्षय , राहुल और साक्षी और बेटी श्रध्दा खन्ना हैं। कविता से शादी से पूर्व विनोद खन्ना ने गीतांजलि से विवाह किया था।