विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस अभिनेता ने रचाई गुपचुप शादी!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Wed, 19 Nov 2014 11:52 AM (IST)Updated: Wed, 19 Nov 2014 12:17 PM (IST)

बॉलीवुड का एक अभिनेता गुपचुप शादी के बंध्‍ान में बंध गया और एक महीने तक किसी को कानोंकान खबर भी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड का एक अभिनेता गुपचुप शादी के बंध्ान में बंध गया और एक महीने तक किसी को कानोंकान खबर भी नहीं हुई। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'डेल्ही बेली' से चर्चा में आए वीर दास की। सुनने में आ रहा है कि वीर ने 19 अक्टूबर को अपनी पांच साल पुरानी गर्लफ्रेंड शिवानी माथुर से शादी रचा ली है।

ये शादी श्रीलंका में बेहद निजी समारोह में हुई। अपनी शादी के बारें में वीर दास ने कहा, 'हम अपनी शादी एक छोटे समारोह में चाहते थे। शादी में करीब 100 लोग थे, जिनमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे।' उन्होंने आगे कहा, 'मैं चाहता था कि मेरी शादी निजी समारोह में हो। शादी का नियम था कि हर कोई अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ करके एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताए।'

शादी निजी लेकिन शानदार तरीके से हुई। इस शादी में पूल पार्टी, एक रॉक कॉन्सर्ट, संगीत समारोह और फिर फेरे की रस्म हुई। वीर के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'वीर और शिवानी के बिजी शेड्यूल की वजह से कपल के पास हनीमून पर जाने का वक्त नहीं था, लेकिन वो जल्द ही इसके लिए वक्त निकालेंगे।'

पढ़ेंः सलमान की बहन अर्पिता बनीं आयुष की दुल्हन

पढ़ेंः अब गोविंदा होंगे शर्टलेस, दिखाएंगे सिक्स पैक एब्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।