विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस साल अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे कोहली-अनुष्का!

By Sumit KumarEdited By:
Updated: Fri, 20 Mar 2015 11:33 AM (IST)

अपने इश्‍क के चर्चो के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के फैन्‍स के लिए अच्‍छी खबर है। टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाज विराट कोहली 'अपनी लव' बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से जल्द शादी करने जा रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। क्रिकेट वर्ल्ड कप की खुमार के बीच खबर आ रही है कि अपने इश्क के चर्चो के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहने वाले टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली ट्वीट के जरिए सरेआम अपने प्यार का इजहार करने के बाद अपनी गर्लफ्रेंड ‘अपनी लव’ यानी अनुष्का शर्मा से शादी करने जा रहे हैं।

एक समाचार पत्र में छपी खबर के मुताबिक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधन जाएंगे।

विराट-अनुष्का के प्यार के किस्से खूब चर्चा में रहे हैं। कभी अनुष्का स्टेडियम में कोहली की बैटिंग पर ताली बजाती हुई नजर आईं, तो कभी विराट कोहली अनुष्का की साथ विदेश धरती पर घूमते नजर आए। अब ये दोनों खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार करने लगे हैं।

पढ़ें - ...तो विराट ने कर ही दिया अनुष्का से अपने प्यार का इजहार

अभी हाल ही में विराट कोहली ने ट्वीटर पर खुल्लम-खुल्ला अपने प्यार का इजहार किया था। कोहली ने अनुष्का को उनकी फिल्म एनएच-10 देखने के बाद ट्वीट कर बधाई देते हुए 'माय लव' कहकर संबोधित किया था और जवाब में अनुष्का ने भी थैंक्यू कहते हुए ट्वीट किया था।

पढ़ें - राखी सावंत को अब अनुष्का के बॉयफ्रेंड से हो गया प्यार