विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्‍का शर्मा ने बदल डाली विराट कोहली की जिंदगी!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 20 Apr 2015 05:58 PM (IST)

विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के प्‍यार के बारे में बहुत कुछ सुना और देखा जा चुका है। वर्ल्‍ड कप मैच के दौरान आलोचनाओं के बावजूद एक दूसरे का साथ देकर दोनों ने साबित भी कर दिखाया कि उनका प्‍यार कच्‍चा नहीं है। वैसे अनुष्‍का शर्मा के आने से विराट

News Article Hero Image

मुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्यार के बारे में बहुत कुछ सुना और देखा जा चुका है। वर्ल्ड कप मैच के दौरान आलोचनाओं के बावजूद एक दूसरे का साथ देकर दोनों ने साबित भी कर दिखाया कि उनका प्यार कच्चा नहीं है। वैसे अनुष्का शर्मा के आने से विराट कोहली की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं। इनमें सबसे बड़ा बदलाव ये है कि इसकी वजह से उनकी जिंदगी में स्थिरता आ गई है।

जानें, हसबेंड के बारे में क्या सोचती हैं सनी लियोन

मालूम हो कि विराट ने ही सबसे पहले ट्वीट कर अनुष्का के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था और वह अब भी खुले दिल से उनकी तारीफें करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। उन्होंने हाल ही में अनुष्का के बारे में ढेरों बातें की और उनकी खूब तारीफें भी की।

मीडिया के इस सवाल पर भड़कीं कल्कि कोचलिन

विराट ने कहा कि विश्वास उनके प्यार का आधार है और दोनों को एक दूसरे पर पूरा भरोसा है। विराट ने ये भी खुलासा किया कि वो अनुष्का को लेकर काफी प्रोटेक्टिव भी हैं और उन्हें उस वक्त काफी गुस्सा आया था जब वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल मैच में टीम इंडिया की हार के लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया जा रहा था।

क्यों एक दूसरे से नजरें चुराने लगे हैं आलिया और सिद्धार्थ?

कुल मिलाकर विराट और अनुष्का एक दूसरे का बहुत ख्याल रखते हैं और एक दूसरे का उतना ही सम्मान भी करते हैं। सही है, सच्चे प्यार में यही होता है और ऐसा होना भी चाहिए। अब इंतजार है उस दिन का जब ये कपल शादी के बंधन में बंधेंगे।