Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रहमान के लिए विराट कोहली करने जा रहे कुछ ऐसा, जानकर होगी हैरानी

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Mon, 06 Jun 2016 08:01 PM (IST)

    क्रिकेट के मैदान से बाहर विराट कोहली मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के लिए कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको हैरानी भी होगी और खुशी भी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली (जेएनएन)। क्रिकेट के मैदान में अपने बल्ले का जोर दिखाने वाले विराट कोहली अब नए अवतार में नजर आएंगे और मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के लिए गाएंगे, जो कि प्रीमियर फुट्सल का ऑफिशियल एंथम कंपोज कर रहे हैं। विराट इसी को अपनी आवाज देंगे, वो इस टुर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर भी हैं।

    विद्या बालन इसलिए पति के साथ नहीं करना चाहतीं काम

    आपको बता दें कि रहमान के फैन विराट आधिकारिक तौर पर पहली बार सिंगिंग में हाथ आजमाते नजर आएंगे। वैसे इससे पहले वो कई पार्टियों में गाते नजर आ चुके हैं और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुके हैं। वहीं विराट क्रिकेट के मैदान के चैंपियन हैं, मगर उन्होंने कहा कि वो रहमान जैसे संगीतकार के साथ गाना रिकॉर्ड करने को लेकर बेहद नर्वस हैं।

    विराट के मुताबिक, उन्हें यह बहुत अच्छे से पता है कि क्रिकेट के लिए कैसेे तैयारी करनी है, मगर किसी रिकॉर्डिंग सेशन को लेकर उनको कोई आइडिया नहीं है।

    जब धोनी से एक फैन की तरह मिले अर्जुन कपूर, देखिए उस पल की तस्वीर

    प्रीमियर फुट्सल का एंथेम सांग 'है है फुट्सल होगा', जिसे एक वीडियो के माध्यम से जारी किया जाएगा। इसमें विराट भी दिखेंगे। एंथम के बारे में रहमान ने बताया कि इस पर हम पिछले एक हफ्ते से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'विराट इस गाने में रैप करेंगे, मैं उनके लिए यह काफी आसान बनाउंगा।'