यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सगाई करने वाले हैं अनुष्का और विराट?
विराट कोहली ने जिस तरह हैदराबाद वनडे में 6 हजार रन पूरे करने के बाद अनुष्का शर्मा की तरफ फ्लाइंग किस किया, उससे यह साफ हो गया कि अब ये दोनों अपने रिश्ते को छिपाने के मूड में नहीं हैं।

मुंबई। विराट कोहली ने जिस तरह हैदराबाद वनडे में 6 हजार रन पूरे करने के बाद अनुष्का शर्मा की तरफ फ्लाइंग किस किया, उससे यह साफ हो गया कि अब ये दोनों अपने रिश्ते को छिपाने के मूड में नहीं हैं।
खबर है कि दोनों बहुत जल्द सगाई करने वाले हैं। अनुष्का और विराट के रिश्ते को औपचारिक रूप देने के लिए इन दोनों के परिजन हाल में मुलाकात भी कर चुके हैं।
दोनों अब अपने रिश्ते को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं। अनुष्का शर्मा भी विराट कोहली को चीयर करने के लिए टीम इंडिया के मैचों में पहुंचने से नहीं झिझक रहीं। खैर, देखते हैं कि इन दोनों के फैंस को इनकी सगाई की खुशखबरी कब मिलती है।

