विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विशाल भारद्वाज ने दोस्‍त को तोहफे में दी 'दिल तोड़ने की मशीन'

By rohit guptaEdited By:
Updated: Fri, 23 Jan 2015 01:19 PM (IST)

आयुष्‍मान खुराना स्‍टारर फिल्‍म 'हवाईजादा' से डेब्‍यू कर रहे डायरेक्टर विभु पुरी को विशाल भारद्वाज की तरफ से 'हवाईजादा' के लिए एक खास तोहफा मिला है।

News Article Hero Image

मुंबई। आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'हवाईजादा' से डेब्यू कर रहे डायरेक्टर विभु पुरी को विशाल भारद्वाज की तरफ से 'हवाईजादा' के लिए एक खास तोहफा मिला है।

क्लिक करके देखिए, हवाईजादा का पहला पोस्टर

विशाल और विभु की दोस्ती काफी पुरानी है। विशाल और उनकी पत्नी रेखा विभु को उनकी डेब्यू फिल्म के लिए कुछ खास तोहफा देना चाहते थे। इसलिए उन्होंने विभु को गाना 'दिल तोड़ने की मशीन' गिफ्ट कर दिया, जो कि विशाल ने कम्पोज किया था और रेखा ने गाया था।

पढ़ें: किसिंग सीन पर आयुष्मान की पत्नी खफा

विभु इस तोहफे से बहुत खुश हुए। वे विशाल को अपना बड़ा भाई मानते हैं। साइंटिस्ट शिवाकर बापूजी तलपड़े के जीवन पर आधारित 'हवाईजादा' से वे निर्देशन में कदम रख रहे हैं और इस फिल्म के लिए दोस्त की तरफ से मिला यह तोहफा उनके लिए वाकई खास है।

पढ़ें: आज रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म बेबी का रिव्यू