विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: शादी की रस्में पसंद लेकिन विवान को ऐसे करना है विवाह

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sat, 01 Apr 2017 09:05 AM (IST)

विवान ने बताया कि एक बार वो बिना बुलावे के अपने दोस्त की शादी में पहुंच गए थे लेकिन वहां किसी ने विवान को पहचाना ही नहीं तो उसके बाद उन्होंने जमकर शादी का लुत्फ़ उठाया।

Exclusive: शादी की रस्में पसंद लेकिन विवान को ऐसे करना है विवाह
Exclusive: शादी की रस्में पसंद लेकिन विवान को ऐसे करना है विवाह

 रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' में लीड रोल निभा रहे विवान शाह की माने तो उन्हें शादी में होने वाला धूम धड़ाका और ढेर सारी रस्में तो पसंद हैं लेकिन वो शादी कोर्ट में ही करना पसंद करेंगे।

जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत में विवान ने बताया कि उन्हें इंडियन ट्रेडिशनल मैरिज का माहौल बहुत अच्छा लगता है लेकिन वो शादी किसी धार्मिक रीति -रिवाज से न कर कोर्ट में करना चाहते हैं । इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि वो अपने पिता नसीरुद्दीन शाह के रास्ते पर ही चलेंगे जिन्होंने बिना रस्मों वाली शादी की थी। हालांकि विवान ने कहा कि अभी उनकी शादी का समय नहीं आया है। लेकिन जब भी आएगा शादी सिंपल तरीके से ही होगी। विवान शाह ने अपने पिता नसीरुद्दीन शाह के बारे में बताया कि वो एक मिलिट्री के जनरल के तरह हैं । वो बहुत अनुशासित है और रिहर्सल पर थोडा भी लेट होने पर डांटने लगते है। नाराज भी हो जाते है लेकिन उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। वो हमेशा अपने पिता के साथ थियेटर में काम करते रहेंगे।

Exclusive: अक्षरा के साथ अफेयर को लेकर विवान शाह को लगता है इतना बुरा कि... 

फिल्म "लाली की शादी..." का प्लाट एक शादी का है और इस मौके पर विवान ने बताया कि एक बार वो बिना बुलावे के अपने दोस्त की शादी में पहुंच गए थे लेकिन वहां किसी ने विवान को पहचाना ही नहीं तो उसके बाद उन्होंने जमकर शादी का लुत्फ़ उठाया। 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' 7 अप्रैल को रिलीज हो रही है।