विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संजय दत्‍त के बर्थडे पर बॉलीवुड सेलेब्‍स बोले, वेटिंग फॉर यू

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 29 Jul 2015 06:38 PM (IST)

संजय दत्‍त बुधवार को 56 साल के हो गए और उनके बर्थडे पर उनके बॉलीवुड दोस्‍तों ने विश करने के साथ ही ये भी कहा कि उन्‍हें उनके जेल से बाहर आने का इंतजार है। इन दोस्‍तों में अनिल कपूर और अजय देवगन जैसे सितारे भी शामिल हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। संजय दत्त बुधवार को 56 साल के हो गए और उनके बर्थडे पर उनके बॉलीवुड दोस्तों ने विश करने के साथ ही ये भी कहा कि उन्हें उनके जेल से बाहर आने का इंतजार है। इन दोस्तों में अनिल कपूर और अजय देवगन जैसे सितारे भी शामिल हैं।

कलाम के यूं चले जाने से सलमान की एक ख्वाहिश रह गई अधूरी

फिलहाल संजय दत्त 1993 के मुंबई हमलों के दौरान अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने जेल जाकर उनसे मुलाकात की। वहीं, उनके बॉलीवुड दोस्तों ने ट्वीट कर उन्हें विश किया। अजय देवगन ने ट्वीट में लिखा, 'मेरे बड़े भाई को हैप्पी बर्थडे। आपके आने का इंतजार है।' साथ में दोनों की एक फोटो भी पोस्ट की है।

अनिल कपूर ने भी अपने अंदाज में उन्हें विश किया। ये रहा उनका ट्वीट।

अनुभव सिन्हा, राणा डग्गुबाती, अली फजल, मिलन लुथरिया, राज कुंद्रा, एशा देओल और सोफी चौधरी जैसे सितारों ने भी संजय दत्त को ट्वीट कर बर्थडे विश किया और साथ ही सभी ने एक स्वर में कहा, जल्द लौट आओ, हमें आपका इंतजार है।