यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'मसान' की हीरोइन रिचा चड्ढा को चाहिए ऐसी फिल्में
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा इन दिनों अपनी फिल्म 'मसान' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म पहले ही कई फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों की सराहना और पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। इसको लेकर रिचा चड्ढा काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अपनी एक इच्छा भी जाहिर की है।

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिचा चड्ढा इन दिनों अपनी फिल्म 'मसान' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म पहले ही कई फिल्म फेस्टिवल में दर्शकों की सराहना और पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। इसको लेकर रिचा चड्ढा काफी उत्साहित हैं और उन्होंने अपनी एक इच्छा भी जाहिर की है।
दीपिका के 'बॉयफ्रेंड्स' के बीच दिखा इतना प्यार कि दंग रह गए लोग!
रिचा चड्ढा का कहना है, 'मैं भी बड़े बजट की फिल्में करना चाहती हूं, बशर्ते रोल भी बढ़िया हो।' उन्होंने कहा, 'मुझे कई बड़ी कंपनियों से ऑफर मिल रहे थे, मगर मैं किसी भी रोल को सिर्फ इस वजह से स्वीकार नहीं कर सकती थी, क्योंकि उनका मुझे ऑफर मिला था।'
भोपाल में बाउल भर-भरकर जामुन खा रही हैं प्रियंका!
रिचा चड्ढा ने कहा, 'कई बड़े बैनर से हर महीने किसी न किसी तरह का रोल ऑफर किया गया, मगर वो मेरी अपेक्षा के अनुरूप नहीं थे। मैं चाहती हूं कि मेरा रोल दमदार हो ना कि उसमें दोहराव हो।' उन्होंने बताया, 'किसी भी बड़ी फिल्म का हिस्सा होना बहुत ही अच्छी बात है, लेकिन आपका रोल भी अच्छा होना चाहिए।'
दूसरे हफ्ते भी कायम है 'एबीसीडी 2' का दबदबा
रिचा चड्ढा इससे पहले 'गैंग्स ऑफ वसेयपुर' और 'रामलीला' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से भंसाली सर के साथ काम करना चाहती थी, इसलिए मैंने उस रोल के लिए हां किया।' बॉलीवुड में अपने काम को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं नहीं चाहती कि मुझे अपना ही काम दोहराना पड़े। आपका रोल छोटा हो या फिर आपको कोई गाना करना हो तो मैं वो काम नहीं करना चाहती।'

