विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कबीर खान ने सलमान को बिना बताए डिलीट किया सीन!

By rohit guptaEdited By:
Updated: Wed, 21 Jan 2015 08:20 AM (IST)

बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जो अक्सर निर्देशक के कामों में दखलअंदाजी करते हैं। इनमें से एक सलमान खान भी हैं, जो अक्सर निर्देशकों को सलाह देने से पीछे नहीं हटते, फिर चाहे वो डांस हो या फिल्म का कोई डायलॉग।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जो अक्सर निर्देशक के कामों में दखलअंदाजी करते हैं। इनमें से एक सलमान खान भी हैं, जो अक्सर निर्देशकों को सलाह देने से पीछे नहीं हटते, फिर चाहे वो डांस हो या फिल्म का कोई डायलॉग।

बेटी के कहने पर टॉपलेस हुईं पूजा बेदी!

लेकिन कबीर खान एक ऐसे निर्देशक हैं जिन्हें अपने काम में किसी की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं। सुनने में आ रहा है कि आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सेट पर कबीर और सलमान के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक सलमान को फिल्म के कुछ डायलॉग्स पसंद नहीं थे इसलिए सुपरस्टार ने सीन्स शूट करने के दौरान उन्हें अपने मत मुताबिक बदलवा लिया। इससे कबीर काफी नाराज हो गए और सलमान को बताए बिना ही उन्होंने सीन डिलीट कर डाले।

अक्षय ने 'बेबी' में इस्तेमाल किए हैं खास तरह के हथियार

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले दोनों की पिछली फिल्म 'एक था टाइगर' के समय भी दोनों के बीच इसी तरह की बातों को लेकर मतभेद हुए थे।

'बजरंगी भाईजान' की शूटिंग फिलहाल राजस्थान के मांडवा में चल रही है। फिल्म के अगला शेड्यूल कश्मीर में शूट होगा। इसमें करीना कपूर सलमान खान के अपोजिट नज़र आएंगी।

तस्वीरें: शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे की रिसेप्शन में लगा सितारों का जमावड़ा