यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'बार बार देखो' के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले इस बड़े स्टार को किया गया था एप्रोच!
सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले जिसको इस फिल्म के लिए एप्राेच किया गया था, उन्हें स्क्रिप्ट भी पसंद आ गई थी। मगर...!

मुंबई (जेएनएन)। इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा और कट्रीना कैफ की जोड़ी खूब छाई हुई है और इसकी वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'बार बार देखो'। इसमें सिद्धार्थ पहली बार कट्रीना के साथ रोमांस फरमाते नजर आएंगे, मगर ये बात अब तक शायद ही किसी को पता हो कि इस फिल्म में उनका रोल पहले बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को ऑफर किया गया था।
प्रेग्नेंट करीना ने पति के साथ की डिनर पार्टी, साफ दिखा बेबी बंप, देखें तस्वीरें
जी हां, 'बार बार देखो' के लिए सिद्धार्थ से पहले आमिर से संपर्क किया गया था और उन्हें स्क्रिप्ट भी पसंद आ गई थी, मगर डेट्स की समस्या की वजह से उन्होंने अपने हाथ पीछे खींच लिए और इसका फायदा सिद्धार्थ को मिल गया। दरअसल, आमिर पिछले काफी समय से अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'दंगल' में व्यस्त हैं, जिसके क्रिसमस पर रिलीज होने की संभावना है।

अक्षय कुमार की पार्टी में देखिए किसको किस करते कैमरे में कैद हुए रणबीर कपूर
वैसे सिद्धार्थ और कट्रीना की जोड़ी को देखते हुए अब कहा जा सकता है जो हुआ ठीक ही हुआ। दोनों के बीच गजब की कैमेस्ट्री देखने को मिली है और लोगों को काफी पसंद आ रही है। खैर, अब यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। नौ सितंबर को इस जोड़ी का कमाल बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल सकता है।

