यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
परिणीति चोपड़ा से भिड़ गए शाहरुख के बेटे अबराम, ये वीडियो हुआ वायरल
कोलकाता के ईडन गार्डेन में शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम मैच देखने आईं परिणीति चोपड़ा से भिड़ पड़े और उनकेे साथ तलवारबाजी करने लगे। इस लड़ाई का वीडियो ...और पढ़ें

नई दिल्ली (जेएनएन)। लगता है पॉपुलैरिटी के मामले में शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम आगे चलकर उन्हें भी पीछे छोड़ देंगे। अभी से इसके आसार दिखने लगे हैं। किसी न किसी वजह से वो अपनी क्यूटनेस को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं और अब वो बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से लड़ते दिखे हैं, वो भी तलवार से। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। 'आई एम अबराम खान' नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसेे शेयर किया है, जो आपके सामने रहा।