विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जिम में पुल-अप्‍स करते बिपाशा-करण के बीच दिखी इतनी करीबियां...!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 15 Sep 2015 06:43 PM (IST)

वाकई में प्‍यार ऐसी चीज है जो छिपाए नहीं छिपती। अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को ही ले लीजिए। कितने मौकों पर इनके बीच की करीबियां नजर आ चुकी हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। वाकई में प्यार ऐसी चीज है जो छिपाए नहीं छिपती। अब बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर को ही ले लीजिए। कितने मौकों पर इनके बीच की करीबियां नजर आ चुकी हैं। मगर दोनों है कि मानने का नाम ही नहीं ले रहे हैं और अब भी खुद को एक दूसरे का सिर्फ अच्छा दोस्त बताते फिर रहे हैं।

देखें वीडियो, चक्कर खाकर गिर पड़े अक्षय, जैकलीन बजाती रहीं तालियां

खैर, इस बार वर्ल्ड पुल अप डे पर एक साथ जिम में पुल-अप्स करते बिपाशा और करण के बीच इतनी करीबियां देखने को मिली हैं कि कोई भी उन्हें देखकर कह सकता है कि दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ तो है। एक साथ पुल-अप्स करते दोनों की कई तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिन्हें देख आप भी चौंक जाएंगे।

जिम में एक साथ पुल-अप्स करने में कोई दिक्कत नहीं है। मगर इस दौरान जो करीबियां उनके बीच देखने को मिली है, उसे देख किसी का भी दिमाग सोचने को मजबूर हो जाएगा। वैसे दोनों जिम में जिस पोज में नजर आ रहे हैं, वैसा ही पोज उन्होंने अपने हाल ही के एक कॉन्डम एड के लिए दिया था। इस एड में दोनों के बीच काफी इंटीमेसी नजर आई थी। खैर, पता नहीं कब दोनों अपने रिलेशनशिप पर कुछ बोलेंगे।

मारपीट करने वाली मॉडल ने सोनाक्षी सिन्हा पर लगाया ये गंभीर आरोप