विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जूली2' के टीज़र में देखिए साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का ऐसा अंदाज़

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Wed, 30 Aug 2017 03:29 PM (IST)Updated: Thu, 31 Aug 2017 07:26 AM (IST)

एक इंटरव्यू में लक्ष्मी ने बताया था कि इस फ़िल्म के लिए उन्होंने कई बार अपना वज़न बढ़ाया और घटाया ...और पढ़ें

'जूली2' के टीज़र में देखिए साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का ऐसा अंदाज़
'जूली2' के टीज़र में देखिए साउथ एक्ट्रेस राय लक्ष्मी का ऐसा अंदाज़

मुंबई। नेहा धूपिया की फ़िल्म 'जूली' के सीक्वल 'जूली 2' से साउथ इंडियन एक्ट्रेस राय लक्ष्मी बॉलीवुड में बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू कर रही हैं। फ़िल्म का टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है, जिसमें राय लक्ष्मी के बोल्ड अवतार को हाइलाइट किया गया है। 

'जूली 2' को दीपक शिवदसानी ने डायरेक्ट किया है। राय लक्ष्मी के करियर की ये 50वीं फ़िल्म है, जबकि दूसरी हिंदी फ़िल्म। इससे पहले राय लक्ष्मी सोनाक्षी सिन्हा स्टारर 'अकीरा' में नज़र आ चुकी हैं। हालांकि उस फ़िल्म में उनका रोल ज़्यादा बड़ा नहीं था। वो माया के किरदार में थीं। 'जूली 2' का टीज़र लक्ष्मी ने शेयर किया है। 'जूली 2', 6 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है।

यह भी पढ़ें: बाबा गुरमीत राम रहीम के जेल जाने पर कीकू शारदा की पहली 'प्रतिक्रिया'

एक इंटरव्यू में लक्ष्मी ने बताया था कि इस फ़िल्म के लिए उन्होंने कई बार अपना वज़न बढ़ाया और घटाया है। बता दें कि 2004 में आयी 'जूली' इरोटिक थ्रिलर फ़िल्म थी, जिसमें नेहा के साथ संजय कपूर अहम भूमिका में थे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।