विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखें वीडियो, चौंका देगा सलमान और जैकी श्रॉफ की पत्‍नी के बीच का कनेक्‍शन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 24 Jun 2016 06:03 PM (IST)

सालों पुराना सलमान खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख आप जरूर चौंक जाएंगे। ये रहा वो वीडियो।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। सलमान खान को लेकर एक ऐसा वीडियो है, जिसे देख कर आप जरूर हैरान रह जाएंगे। क्या आपको पता है सलमान ने पहली बार 15 साल की उम्र में कैमरेे का सामना किया था? और वो भी किसी और के साथ नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ की पत्नी और टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ के साथ। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। यह बिल्कुल सच है। आयशा श्रॉफ के साथ सलमान का यह तगड़ा कनेक्शन सामने आया है, जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को पता होगा। खास तौर से सलमान के यंग फैंस को तो शायद ही पता हो।

आलिया भट्ट बचपन में दिखती थीं बिल्कुल गोलू-मोलू, खुद देख लीजिए

खैर, ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। फिल्मकार कैलाश सुरेंद्रनाथ ने सलमान का वो वीडियो शेयर किया है, जो कि एक एड है। इसके जरिए ही सलमान पहली बार ऑन-स्क्रीन नजर आए थे। ऐसे में जाहिर सी बात है कि यह एड उनके लिए भी बेहद खास होगा। कैलाश सुरेंद्रनाथ ने इस वीडियो को डायरेक्ट किया था और इसमें सलमान व आयशा के अलावा आरती गुप्ता सुरेंद्रनाथ, सुनील निश्चल, वेनेसा और शिराज मर्चेंट नजर आए थे।

प्रियंका चोपड़ा की हॉट तस्वीर में दिखा यह बॉडी पार्ट, मच गया बवाल

इस वीडियो को अंडमान द्वीप पर शूट किया गया था और यह 35 साल पुराना है। तो आप इस वीडियो का लुत्फ उठाइए। वैसे इस वक्त सलमान अपने 'रेप्ड वुमन' कमेंट को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। हालांकि उनके पिता सलीम खान ने उनकी तरफ से सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है।

दिव्यांका और विवेक की वेडिंग कार्ड का First लुक, देखें तस्वीरें