विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख़ बेटे आर्यन संग तो बेटी सुहाना फ्रेंड्स के संग, देखिए तीनों की लेटेस्ट तस्वीरें

By Rahul soniEdited By:
Published: Sun, 20 Aug 2017 03:03 PM (IST)Updated: Wed, 23 Aug 2017 11:51 AM (IST)

शाहरुख़ ख़ान और उनके बच्चे हाल ही में स्पॉट किए गए। खास बात यह थी कि तीनों ही ब्लैक कलर के ड्रेसअप में दिखाई दिए।

शाहरुख़ बेटे आर्यन संग तो बेटी सुहाना फ्रेंड्स के संग, देखिए तीनों की लेटेस्ट तस्वीरें
शाहरुख़ बेटे आर्यन संग तो बेटी सुहाना फ्रेंड्स के संग, देखिए तीनों की लेटेस्ट तस्वीरें

मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ ख़ान तो हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। बात करें उनके बच्चों की तो इन दिनों आर्यन, सुहाना और अबराम की भी खूब चर्चा होती है। चूंकि, इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में स्टारकिड्स का बोलबाला है। हाल ही में शाहरुख़ की बेटी सुहाना और बेटा आर्यन स्पॉट किए गए। 

शाहरुख़ की बेटी सुहाना का नाम उन स्टारडॉटर्स की लिस्ट में शामिल है जो ज़्यादा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में सुहाना को लैक्मे फैशन वीक में देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं सुहाना की लेटेस्ट तस्वीरें - 

यह भी पढ़ें: इन दो बेटियों की बॉलीवुड में है खूब चर्चा, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें

दरअसल, मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक के दौरान एक पार्टी रखी गई जिसमें सुहाना पहुंची थीं।

इस मौके पर सुहाना का गॉर्जियस दिखाई दे रही थीं। 

आपको बता दें कि, इस अवसर पर सुहाना ने ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन में ड्रेसअप किया हुआ था।

सुहाना ने व्हाइट जींस और ब्लैक कलर टॉप का पहना था। 

सुहाना ने ब्लैक कलर की बूट्स कैरी किए थे। वहीं उनके हाथ में येलो कलर की पर्स था।

एक खास बात बता दें कि, इस पार्टी में सुहाना के साथ और भी स्टारकिड्स नज़र आए। फोटो में आप देख सकते हैं कि, सुहाना के साथ संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी मौजूद थीं। यहां पर चंकी पांडे के भांजे अयान भी दिखाई दिए। खैर, शाहरुख़ की बेटी सुहाना की यह लेटेस्ट तस्वीरें तो आपने देख लीं। अब आपको दिखाते हैं शाहरुख़ और उनके बड़े बेटे आर्यन की तस्वीरें - 

शाहरुख़ ख़ान और उनके बेटे आर्यन हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। 

तस्वीर में आप देख सकते हैं, शाहरुख़ और आर्यन का स्टाइल स्टेटमेंट लगभग एक जैसा ही है। 

किंग ख़ान ने ब्लैक जैकेट कैरी की हुई थी। 

 

वहीं, आर्यन ने भी जैकेट कैरी की हुई थी। इस सभी फोटोज़ को देखकर यह कहा जा सकता है कि, तीनों ने अपने स्टाइल स्टेटमेंट में ब्लैक कलर को शामिल किया हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।