विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गर्लफ्रेंड ने टाइगर श्रॉफ को मारा मुक्‍का, वीडियो हुआ वायरल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 19 Jun 2016 01:45 PM (IST)

टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी उन्‍हें मुक्‍का मारती नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। टाइगर श्रॉफ जल्द ही अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी के साथ एक म्यूजिक वीडियो 'बेफिक्रा' में नजर आने वाले हैं, जिसका टीजर जारी हो गया है। इसमें ही दिशा को टाइगर को मुक्का मारते दिखाया गया है। यह टीजर लोगों को पसंद भी आ रहा है। अब तक दो लाख से ज्यादा लोगों ने इसे देख लिया है और अगर आपने अब तक नहीं देखा तो ये रहा आपके सामने।

'तुम बिन' की खूबसूरत हीरोइन सालों बाद अब दिखने लगी हैं ऐसी

टाइगर ने गुरुवार को ट्विटर पर टीजर का लिंक शेयर किया था। साथ में अपना और दिशा का फर्स्ट लुक भी जारी किया था। फिलहाल टीजर का लुत्फ उठाइए और देखिए किस तरह दिशा सिक्स पैक एब्स वाले अपने ब्वॉयफ्रेंड को स्टाइल में मुक्का मारती नजर आ रही हैं।

जैकी श्रॉफ की बेटी को लगी ये कैसी लत, तस्वीर हुई वायरल

यह एक लव सॉन्ग है, जिसमें टाइगर और दिशा रोमांटिक मूड में डांस करते नजर आएंगे। इस सॉन्ग को मीट ब्रॉस ने कंपोज किया है और टी-सीरीज द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। आपको बता दें कि टाइगर की कथित गर्लफ्रेंड दिशा, नीरज पांडे की अपकमिंग फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वो पहले से मॉडलिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने ने भी 'बेफिक्रा' से दोनों का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टाइगर तो पहले ही अपनी डांसिंग स्किल दिखा चुके हैं। अब दिशा की बारी है, साथ ही दोनों ब्वॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड को लव सॉन्ग पर रोमांटिक मूड में डांस करते देखना भी काफी दिलचस्प होगा।

क्या अली खान की 23 साल की बेटी ने कर ली सगाई!