विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO : इंदिरा गांधी की हत्‍या पर बनी फिल्‍म '31st October' का देखें दमदार ट्रेलर

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 31 Aug 2016 07:20 PM (IST)

दो सिख अंगरक्षकों ने इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी, '31st October' इस पर ही आधारित है। इसमें सोहा अली खान और वीर दास ने मुख्‍य भूमिकाएं निभाई हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या और उसके बाद की परिस्थितियों पर बनी फिल्म '31st October' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इसमें सोहा अली खान और वीर दास ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। वहीं इसके प्रोड्यूसर व राइटर हैरी सचदेवा और डायरेक्टर शिवाजी लोटन पाटिल हैं।

सोहेल खान ने भी स्वीकार की खुद के बारे में ये कड़वी सच्चाई

दो सिख अंगरक्षकों ने इंदिरा गांधी की हत्या कर दी थी, '31st October' इस पर ही आधारित है। चार महीने के इंतजार और नौ कट्स के बाद सेंसर बोर्ड के रिवाइजिंग कमेटी द्वारा इस फिल्म को पास किया गया था। सचदेवा ने बताया था कि समय लगा, मगर हम सेंसर बोर्ड को उन सीन को फिल्म में बनाए रखने पर मनाने में कामयाब रहे जिन्होंने कहानी में वास्तविकता लाई है और जो कहानी को विस्तार देने के लिए जरूरी थे। हालांकि मेकर्स ने यह भी माना था कि हिंसा और खून-खराबे वाले कई सीन को एडिट करना पड़ा। सेंसर बोर्ड का कहना था कि इस तरह के कुछ सीन किसी विशेष जाति की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इसलिए उनको एडिट करने की जरूरत है।