विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉन अब्राहम ने 'वेलकम बैक' की रिलीज डेट का किया खुलासा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 30 Jun 2015 06:36 PM (IST)

जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्‍म 'वेलकम बैक' के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। उन्‍होंने ट्वीट कर बताया है कि उनकी यह कॉमेडी फिल्‍म चार सितंबर को रिलीज होगी। अनीस बज्मी निर्देशित इस फिल्‍म में अनिल कपूर, श्रुति हासन, परेश रावल और नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी मुख्‍य

News Article Hero Image

मुंबई। जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म 'वेलकम बैक' के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि उनकी यह कॉमेडी फिल्म चार सितंबर को रिलीज होगी। अनीस बज्मी निर्देशित इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रुति हासन, परेश रावल और नाना पाटेकर जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

नाना पाटेकर ने चेंज के बदले टॉफी मिलने पर क्या किया, देखें वीडियो

यह फिल्म 2007 में आई फिल्म 'वेलकम' का सीक्वल है। यह पहले 2014 में आमिर खान की फिल्म 'पीके' के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे 2015 में रिलीज करने का फैसला किया गया। इसे इस साल जुलाई में भी रिलीज करने की तैयारी थी, मगर शूटिंग में देरी के चलते फिर इसकी रिलीज डेट टल गई।

एक्सीडेंट के बाद कोमा में सीरियल 'चिड़ियाघर' के मेंढक प्रसाद

अब जाकर इस फिल्म के रिलीज होने की फाइनल डेट सामने आई है। फिल्म 'वेलकम' में अक्षय कुमार थे, अब इसके सीक्वल में उनकी जगह जॉन अब्राहम ने ले ली है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,' वेलकम बैक' चार सितंबर को रिलीज होगी। अनिल कपूर ने भी इसके रिलीज डेट की जानकारी दी है।