विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सबके सामने रो पड़ीं दीपिका पादुकोण

By SumanEdited By:
Published: Wed, 22 Oct 2014 02:42 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 22 Oct 2014 03:17 PM (GMT+05:30)

फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के प्रोमोशन में व्यस्त दीपिका पादुकोण हाल ही में एक न्यूज चैनल में रो पड़ीं। फिल्म के सभी कलाकार शाहरुख खान,

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रोमोशन में व्यस्त दीपिका पादुकोण हाल ही में एक न्यूज चैनल में रो पड़ीं। फिल्म के सभी कलाकार शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी, विवान शाह और निर्देशक फराह खान करीब 200 दिनों से शूटिंग कर रहे हैं। सभी फिल्म का प्रमोशन करने भी साथ जा रहे हैं।

शो के दौरान बोमन काफी भावुक हो गए। उन्होंने कहा, 'हम अलग हो रहे हैं, समय-समय पर आंखे भर आ रही हैं। लोग सिस्कियां लेने के लिए कोनों में छुप रहे हैं। और ये किसी के लिए ऐसा खूबसूरत अहसास है जिससे शायद आप कुछ समय तक नहीं मिल पाओगा।'

तभी दीपिका की आंखे भर आईं। फराह ने बोमन को कहा कि वो उन्हें क्यों रुला रहे हैं लेकिन बोमन ने आगे कहा, 'ये 200 दिनों तक साथ रहने और अलग नहीं होने की चाहत रखने की पवित्रता है।'

बोमन ने कहा कि, 'आज हम शाहरुख के साथ मैं हूं न देख रहे थे और फिल्म के हर पल को याद कर रहे थे। आज से 25 साल बाद हम दुनिया के किसी होटल के कमरे में बैठे होंगे, हैप्पी न्यू ईयर देख रहे होंगे और ऐसा ही महसूस कर रहे होंगे।'

इसके बाद दीपिका और फराह और ज्यादा भावुक हो गईं। शाहरुख ने ट्वीट करके दोनों को 'लवेबल इमोश्नल फूल' बताया। 'हैप्पी न्यू ईयर' 24 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

पढ़ेंः मेरे किरदार की तुलना माधुरी दीक्षित के साथ मत करो - दीपिका पाडुकोण

पढ़ेंः दीपिका के पास 'बाजीराव मस्तानी' के लिए मार्च तक नहीं है वक्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।