विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए शूटिंग में क्या खाते हैं बॉलीवुड के ये सितारे

By Edited By:
Updated: Mon, 26 May 2014 10:14 AM (IST)

बॉलीवुड सितारे शूटिंग के दौरान इतने व्यस्त रहते हैं कि अपने खाने पीने का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं। लेकिन इनके खाने पीने का पूरा ध्यान रखने के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड सितारे शूटिंग के दौरान इतने व्यस्त रहते हैं कि अपने खाने पीने का ठीक से ध्यान नहीं रख पाते हैं। लेकिन इनके खाने पीने का पूरा ध्यान रखने के लिए या तो वेनिटी वैन में खाना रहता है, इनके लिए खास शेफ रखे जाते हैं जो इनके लिए खास डिशेज बनाते हैं। आइए आपको बॉलीवुड के एक मशहूर कैटरर से मिलवाते हैं और बताते हैं कि बॉलीवुड के सितारे क्या खाना पसंद करते हैं।

बॉलीवुड का नामी कैटरर हैं जामा फूड, जिसे शिवाना शेट्टी चलाते हैं। सात साल की उम्र में शिवाना शेंट्टी मैंगलोर अपना घर छोड़कर आ गए थे। मुंबई आकर यहां नटराज स्टूडियो में एक कैंटीन खोली। विधु विनोद चोपड़ा, बोनी कपूर, सुभाष घई, रामानंद सागर जैसे बड़े निर्माताओं को अपनी खाने की सेवा प्रदान करने लगे। इसके बाद इनका बिजनेस बढ़ता गया और अब वे अपने बेटे पुरुषोत्तम के साथ बड़े बड़े इवेंट में खाना परोसते हैं।

पुरुषोत्तम की मां बताती हैं कि उन्होंने फिल्म तेजाब के समय माधुरी दीक्षित और मिस्टर इंडिया के समय श्रीदेवी को मैंगलोरियन फिश करी बनाकर दी थी। फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के दौरान बिग बी के लिए कढ़ी, राजमा और भिंडी जैसी शाकाहारी चीजें यही कैटर बनाते थे।

हाल ही में जामा फूड ने फिल्म रामलीला, ये जवानी है दीवानी, गोरी तेरे प्यार में इन फिल्मों के सेट पर खाना परोसा था।

आइए आपको बताते हैं कि कौन से स्टार क्या खाना पसंद करते हैं..

अमिताभ बच्चन: भिंडी की सब्जी, मूंग की दाल।

सलमान खान: चिकन तंदूरी, राजमा चावल, बिरयानी, फिश।

आमिर खान: तंदूरी चिकन

शाहरुख खान: ज्यादातर स्टीम फिश। इसमें तेल और मसाले बहुत कम होते हैं।

अक्षय कुमार: कुछ भी वेज चलेगा।

रणबीर कपूर: मटन से बना कुछ भी।

जॉन अब्राहम, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण: इनको कुछ भी दे सकते हैं, लेकिन साथ में फिश का एक आइटम होना ही चाहिए।

अभिषेक बच्चन: राजमा चावल।

संजय दत्त: चिकन टिक्का और दाल।

पढ़ें : बॉलीवुड की खबरें

पढ़ें : अक्षय के लिए लकी हैं ट्विंकल