विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुशांत के गाल पर गर्लफ्रेंड ने जड़ा तमाचा!

By Edited By:
Updated: Fri, 25 Oct 2013 04:51 PM (IST)

ये तो होना ही था। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड में कुछ समय पहले एंट्री करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे की। ख ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (असिरा तरन्नुम)। ये तो होना ही था। जी हां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड में कुछ समय पहले एंट्री करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे की। खबर है कि दोनों के बीच कुछ अनबन हो गई है। बात यहां तक पहुंच गई कि गुस्से में आकर अंकिता ने सुशांत को थप्पड़ तक मार डाला है।

पढ़ें : फिल्म पीके में होगा सुशांत-अनुष्का का स्टीमी किस

सूत्रों ने बताया कि हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। अंकिता भड़कती हुई यशराज स्टूडियो पहुंची और सुशांत को बाहर बुलाया। बताया जाता है कि अंकिता ने सुशांत का फोन देखा और थप्पड़ मारने से पहले थैंक यू बोला। इसके बाद सुशांत अंदर चले गए। हालांकि दोनों के करीबी लोगों ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। वैसे अंकिता काफी गर्म दिमाग की लेडी हैं। लेकिन वो तो सुशांत हैं जो उन्हें हमेशा स्थिति को संभालते हैं।

गौरतलब है कि फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' ने परिणीति चोपड़ा को 27 किस किए थे। अब सुशांत एक बार फिर फिल्म पीके में अनुष्का शर्मा को किस करने जा रहे हैं। खबरें आ रहीं थीं परिणीति चोपड़ा के साथ रील लाइफ में रोमांस करना कहीं सुशांत को रियल लाइफ में भारी न पड़ जाए। (मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर