विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब अर्जुन कपूर ने खो दिया आपा

By Edited By:
Updated: Mon, 31 Mar 2014 10:57 AM (IST)

तो अभिनेता अर्जुन कपूर काफी कूल और शांत मिजाज हैं। लेकिन हाल में एक सवाल सुनकर उन्होंने अपना आपा खो दिया। आपको बताते हैं कि किस बात पर वो इतने गुस्से में आ गए।

News Article Hero Image

मुंबई (सोनाली जोशी पिटाले)। वैसे तो अभिनेता अर्जुन कपूर काफी कूल और शांत मिजाज हैं। लेकिन हाल में एक सवाल सुनकर उन्होंने अपना आपा खो दिया। आपको बताते हैं कि किस बात पर वो इतने गुस्से में आ गए।

हाल ही में फिल्म 'टू स्टेट्स' के प्रमोशन के दौरान जब उनसे आलिया और अपने रिश्ते पर सवाल किए गए, तब वे भड़क गए। उन्होंने बड़े गुस्से से कहा कि अगर कुछ दिनों बाद वे आलिया के साथ एक हॉरर फिल्म करते हैं तो ये कहा जाएगा कि वे आलिया से नफरत करते हैं। उन्होंने साफ कहा, मैं आलिया को डेट नहीं कर रहा हूं, मैं बस उसका ध्यान रखता हूं और सब इसी चीज को गलत तौर पर पेश किया जा रहा है।

फिल्म 2 स्टेट्स में दोनों की प्यार भरी जोड़ी को देखने के बाद ये खबर ज्यादा तेज हो गई है कि दोनों के बीच कुछ खिचड़ी पक रही है।

पढ़ें : आलिया के लिए खास हैं अर्जुन

पढ़ें : जब आलिया-अर्जुन ने किया स्मूच