विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..रूक गया वक्त, थम गई सांसे

By Edited By:
Published: Thu, 16 Jan 2014 02:31 PM (IST)Updated: Thu, 16 Jan 2014 02:39 PM (IST)

बस इस पल को कर लो कैद.. मुंबई। 33 साल के बाद आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका लोगों को बरसों से इन्तजार था। साल 1

News Article Hero Image

मुंबई। 33 साल के बाद आखिरकार वो घड़ी आ ही गई जिसका लोगों को बरसों से इंतजार था। साल 1981 में फिल्म सिलसिला में खामोश प्यार को जुबान देने वाली रेखा और बिग बी की वो खूबसूरत जोड़ी जब भी सिल्वर स्क्रीन पर साथ दिखी है तो जज्बातों का सैलाब उमड़ पड़ा है, भावनाओं को नई परिभाषा मिली है। दोनों की जोड़ी फिल्मों में दोबारा कब दिखेगी इसका तो पता नहीं। लेकिन इतने अरसे बाद जब दोनों की निगाहें कुछ पल के लिए मिली तो वक्त जैसे थम सा गया। पूरी महफिल उस पल को कैनवस में कैद करने के लिए बेचैन हो पड़ी।

पढ़ें : ये है बिग बी का नया अवतार

20वें स्क्रीन अवार्ड में रेखा और बिग बी की वो चंद पल की मुलाकात तो जैसे ऐतिहासिक बन गई। ऐसा पहली बार देखने को मिला है कि बिग बी और रेखा ने एक दूसरे से किसी कार्यक्रम में नजरें नहीं चुराई बल्कि हल्की मुस्कान के साथ एक दूजे का स्वागत किया। यही नहीं पूरे बच्चन परिवार ने रेखा को गले लगाया। इस तस्वीर के बाद क्या ये कहना सही होगा कि पुराने गिले शिकवे दूर हो गए। 33 साल पहले फिल्म सिलसिला से छिड़ी प्यार की वो अधूरी दास्तां क्या यहां आकर खत्म हो गई। या आज से एक नए रिश्ते की शुरुआत हुई।

14 जनवरी की शाम हर किसी के लिए यादगार बनकर रह गई। लाइफ ओके की ओर से आयोजित 20वें स्क्रीन अवार्ड के उस ऐतिहासिक पल को कोई नहीं भूल पाएगा। वो पल जब बिग बी रेखा के पास गए और उन्होंने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। पुरानी सारी यादें जैसे आंखों के सामने ताजा हो गई। जब जया बच्चन खुद कार्यक्रम के बीच से उठकर रेखा के पास गईं। रेखा ने उन्हें सहारा दिया दोनों ने हाथ मिलाया। अभिषेक ने भी रेखा को आंटी कहकर उनका हाल-चाल पूछा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।