विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब दीपिका का अपने पहले ब्‍वॉयफ्रेंड से हो गया सामना, फिर जानिए क्‍या हुआ

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 05 Sep 2016 06:57 PM (IST)

कहा जाता है कि दीपिका और निहार एक एक्टिंग स्‍कूल में मिले थे और मॉडलिंग के दिनों में एक दूसरे को डेट करने लगे थे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। हर किसी का पास्ट होता है, मगर वो अचानक सामने आ जाए तो उस शख्स की प्रतिक्रिया देखने वाली होती है। हाल ही में दीपिका पादुकोण का भी अपने पास्ट से सामना हो गया। किसी पॉपुलर इवेंट में वो अपने कथित पहले ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या से टकरा गईं।

सरोगेसी से जन्मेे बेटे को मां जैसा प्यार देते तुषार कपूर, देखें प्यारी तस्वीरें

कहा जाता है कि दीपिका और निहार एक एक्टिंग स्कूल में मिले थे और मॉडलिंग के दिनों में एक दूसरे को डेट करने लगे थे। मगर बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। हो सकता है दीपिका अपने करियर में आगे बढ़ निकलीं, मगर निहार उतनी पॉपुलैरिटी हासिल नहीं कर पाए। खैर, ये बातें अतीत का हिस्सा बन चुकी हैं। अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में मशगूल हो चुके हैं।

'मुबारका' के स्टार कास्ट का हो गया एलान, ये हीरोइनें होंगी अनिल-अर्जुन के साथ

निहार के बाद दीपिका के कथित तौर पर रणबीर कपूर से रिश्ते जुड़े। दोनों के प्यार के खूब चर्चे रहे, मगर इस रिश्ते का भी वही अंत हुआ। अब दीपिका, रणवीर सिंह के साथ हैं। वहीं जब उनका सामना निहार से हुआ तो ऐसा नहीं कि वो झेंप सी गईं और दोनों एक दूसरे से कन्नी काटते नजर आए। बल्कि दीपिका और निहार एक दूसरे से काफी अच्छे से मिले और यहां तक कि फ्लाइंग किस करते भी नजर आए।