विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दीपिका के 'बॉयफ्रेंड्स' के बीच दिखा इतना प्‍यार कि दंग रह गए लोग!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 29 Jun 2015 11:31 AM (IST)

दीपिका पादुकोण के अफेयर्स के बारे में कुछ भी छिपा नहीं है। वो पहले रणबीर कपूर और अब रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं। खैर, फिल्‍म इंडस्‍ट्री में रिश्‍तों का समीकरण बनने और बिगड़ने में देर नहीं लगता है। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के बीच अब सब कुछ

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण के अफेयर्स के बारे में कुछ भी छिपा नहीं है। वो पहले रणबीर कपूर और अब रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं। खैर, फिल्म इंडस्ट्री में रिश्तों का समीकरण बनने और बिगड़ने में देर नहीं लगता है। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के बीच अब सब कुछ सामान्य हो गया है।

'देव डी' जैसी फिल्म करने वालीं कल्कि कोचलिन स्कूल में क्यों थीं शर्माती?

दोनों एक साथ फिल्म 'तमाशा' में नजर भी आने वाले हैं। मगर, इन सबके बीच इस बात को लेकर हमेशा से उत्सुकता रही है कि रणबीर कपूर और रणवीर सिंह के एक दूसरे के साथ कैसे संबंध हैं और हाल ही में अर्जुन कपूर की बर्थडे पाटी में यह नजर भी आ गया। अर्जुन कपूर ने 30 साल के होने पर ग्रैंड पार्टी दी और इसमें रणबीर कपूर ने भी अपनी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ के साथ शिरकत की।

देखें, शाहरुख के बाद काजोल भी बच्चों संग छुट्टियां मनाने पहुंचीं लंदन

अर्जुन कपूर के अच्छे दोस्त होने के नाते रणवीर सिंह भी पार्टी में पहुंचे, मगर उनके और रणबीर कपूर के बीच दिखे याराना ने सभी का ध्यान अपनी ओर खिंच लिया। सबसे पहले दोनों बातचीत करते करते नजर आए।

उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगा लिया। यह देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।

वाकई में दोनों के बीच का ये याराना चौंकाने वाला है। वैसे, दीपिका पादुकोण को कैसा लगा होगा, यह जानना भी काफी दिलचस्प होगा।