विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..जब आखिरी बार मंच पर साथ हंसे 'कपिल और गुत्थी'

By Edited By:
Published: Sat, 23 Nov 2013 12:44 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2013 01:59 PM (IST)

इस बात से अब कोई भी अंजान नहीं है कि सुनील ग्रोवर उर्फ कॉमेडी नाइट्स की 'गुत्थी' और कॉमेडियन कपिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इस बात से अब कोई भी अंजान नहीं है कि सुनील ग्रोवर उर्फ कॉमेडी नाइट्स की 'गुत्थी' और कॉमेडियन कपिल शर्मा जुदा हो गए हैं। इसे लेकर शायद दोनों के बीच तनाव भी हुआ हो, लेकिन आज भी जब दोनों साथ में मंच पर आते हैं तो पूरा समां हंसी से गुदगुदाने लगता है। ऐसा ही कुछ हुआ जब कपिल शर्मा और सुनील दोनों ने ओमान के मस्कट में शुक्रवार को शायद आखिरी बार परफॉर्म किया और लोगों का दिल जीत लिया।

इस पर कपिल शर्मा ने ट्वीट किया कि 'आज मैं और सुनील भाई साथ में परफॉर्म करने जा रहे हैं।' यही नहीं कपिल ने अपने फेसबुक पेज पर भी दोनों की साथ में ओमान में खिंची हुई तस्वीर लगाई है। उनके इस ट्वीट पर फैंस के रीट्वीट आने लगे कि वे दोनों को साथ में देखना चाहते हैं। दोनों ही सबके फेवरेट हैं। लेकिन इस बात की अब उम्मीद बहुत कम है कि दोनों इसके बाद फिर कभी साथ में देखे जाएंगे।

पढ़ें: तो इसलिए कपिल शर्मा से अलग हुए गुत्थी

गौरतलब है कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का शो छोड़ने के बाद गुत्थी अब अपना शो शुरू करने जा रहे हैं। हालांकि इस बात की अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।