विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब कपिल शर्मा ने बॉलीवुड के इन सेलेब्स को करवाया 5 घंटे इंतज़ार!

By ShikhasEdited By:
Updated: Sat, 07 Jan 2017 11:44 AM (IST)

जी हां! 4 बजे के शूट को उन्होंने रात को 9 बजे शुरु किया।

News Article Hero Image

मुंबई। कपिल शर्मा के शो पर हर सप्ताह कोई ना कोई बॉलीवुड सलेब अपनी फिल्म को प्रमोट करने आता है। वैसे तो आप और हम इस शो को बहुत एन्जॉय करतें हैं मग़र, बहुत बार बिहाइंड द कैमरा कुछ ऐसा होता है जो हमें कभी पता भी नहीं चलता।

आपको बता दें कि कपिल ने हाल ही में अपने शो पर आने वाले सेलेब को पूरे पांच घंटे इंतज़ार करवाया। जी हां! 4 बजे के शूट को उन्होंने रात को 9 बजे शुरु किया।

इसे भी पढ़ें- सुहाना को डेट करने वाले सावधान...ऐसे में नहीं छोड़ेने वाले आपको पापा शाह रुख़ ख़ान!

दरअसल, इस शो पर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फ़िल्म ओके जानु के प्रमोशन के लिए आए थे। यह शूट शाम को चार बजे शूट होना था और श्रद्धा और आदित्य यहां समय पर पहुंच भी गए थे। मगर, वहां शूटिंग की तैयारी भी शुरू नहीं हुई थी।

मग़र, दोनों ने बड़े प्यार से शूट शुरू करने का इंतज़ार किया। लेकिन, कपिल आराम से नौ बजे सेट पर आए देर रात को शूट किया। हालांकि, श्रद्धा और आदित्य ने शूट पूरा किया मगर, उनका पूरा मूड ख़राब हो चूका था।