विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: करीना जब निकली रंगून देखने तो सैफ का चेहरा देखने लायक था

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 20 Feb 2017 01:25 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 07:34 AM (IST)

वैसे 'रंगून' देख कर करीना इतनी एक्साइटेड हो गई थीं कि तुरंत ही इस फिल्म को फिल्म ऑफ़ द ईयर भी बता दिया।

Exclusive: करीना जब निकली रंगून देखने तो सैफ का चेहरा देखने लायक था
Exclusive: करीना जब निकली रंगून देखने तो सैफ का चेहरा देखने लायक था

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। करीना कपूर खान आमतौर पर फिल्मों की स्पेशल स्क्रीनिंग में नहीं जाती लेकिन दूसरे विश्व युध्द के दौरान की प्यार की कहानी रंगून को देखने के लिए जब करीना ने अपने हसबैंड सैफ अली खान को सूचना दी तो नवाब साहब हैरत में पड़ गए थे।

यहां बता दें कि करीना के रंगून देखने जाने की वजह को आप अगर सिर्फ शाहिद कपूर से जोड़ कर देख रहे हैं तो गलत है। वैसे तो इस फिल्म में सैफ भी है लेकिन करीना का खास आकर्षण विशाल भारद्वाज को लेकर था। रविवार को करीना कपूर ने 'रंगून' देखी। बाद में करीना ने अपने पति के साथ इस फिल्म को लेकर हुई एक बात को शेयर भी किया। करीना ने बताया कि जैसे ही उन्होंने सैफ से ये कहा कि वो रंगून देखने जा रही हैं , सैफ का चेहरा देखने लायक था। वो हैरान थे।

रंगून की जूलिया फंसी मुश्किल में , कॉपी राइट उल्लंघन पर legal suit दाखिल

करीना ने इसका खुलासा किया कि दरअसल वो कभी भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में जाकर फिल्म नहीं देखती है। इसलिए सैफ काफी हैरान थे लेकिन 'रंगून' की बात अलग थी। इस फिल्म को देखने का दो कारण थे। पहला फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था। दूसरा इस फिल्म में सैफ अली खान है।करीना ने बताया "मैंने भी विशाल के साथ फिल्म 'ओमकारा' की थी। जिसमें मेरे अलावा सैफ भी थे। जो कि उनके कुछ आइकोनिक रोल में से एक है। इसलिए यह मेरे लिए एक इमोशनल मोमेंट भी था। इन सभी कारणों के कारण मैंने रंगून देखी ।" वैसे 'रंगून' देख कर करीना इतनी एक्साइटेड हो गई थीं कि तुरंत ही इस फिल्म को फिल्म ऑफ़ द ईयर भी बता दिया।

सेना के जवान देखेंगे दूसरे विश्व युद्ध के समय की प्रेम कहानी रंगून

वैसे बाद में करीना ने फिल्म के तीनों मुख्य किरदारों की भी जमकर तारीफ़ की। इसी हफ्ते रिलीज़ हो रही रंगून में सैफ के अलावा शाहिद कपूर और कंगना रनौत भी हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।