यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रणबीर की मां ने कट्रीना के साथ ये क्या किया!
रणबीर कपूर हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ के साथ अपनी कजन नताशा नंदा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। नताशा रणबीर की बुआ रितु नंदा की बेटी हैं।

मुंबई। रणबीर कपूर हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ के साथ अपनी कजन नताशा नंदा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। नताशा रणबीर की बुआ रितु नंदा की बेटी हैं।
इस पार्टी में नीतू कपूर, करिश्मा कपूर और अरमान जैन सहित पूरा कपूर खानदान मौजूद था। दिलचस्प बात ये है कि नीतू ने एक फोटो शेयरिंग वेबसाइट पर पार्टी की एक तस्वीर अपलोड की, लेकिन इस तस्वीर में से कट्रीना को काट दिया।
मजेदार बात यह है कि नताशा ने असली तस्वीर पोस्ट कर दी, जिसमें नीतू के पीछे कट्रीना भी नज़र आ रही हैं। पहले भी कहा जाता रहा है कि नीतू कट्रीना को पसंद नहीं करती और अब इस घटना के बाद इस बात को और हवा मिलेगी। अब यह तो नीतू ही बता सकती है कि उन्होंने कट्रीना की फोटो क्यों काट दी।
खैर! ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है और नीतू-कैट के रिश्तों में दूरियों की अटकलें फिर से शुरू हो गई हैं।
पढ़ें: रणबीर-कट्रीना के नए घर का किराया जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
क्लिक करके जानिए, कब शादी कर रहे हैं रणबीर और कट्रीना

