विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..और न्यूड हो गई माइली साइरस

By Edited By:
Updated: Wed, 05 Feb 2014 12:49 PM (IST)

एक बार फिर पॉप स्टार माइली साइरस अपने बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा में आ गईं हैं। इस बार माइली एक मैगजीन के लिए न्यूड हो गई। माइली ने ऐसा फोटो शूट कराया है, जिससे दुनियाभर में सनसनी फैल गई।

News Article Hero Image

लॉस एंजिलिस। एक बार फिर पॉप स्टार माइली साइरस अपने बोल्ड अंदाज के लिए चर्चा में आ गईं हैं। इस बार माइली एक मैगजीन के लिए न्यूड हो गई। माइली ने ऐसा फोटो शूट कराया है, जिससे दुनियाभर में सनसनी फैल गई।

पढ़ें : ये हसीनाएं भी हैं वर्जिन

माइली ने हाल ही में मैगजीन 'डब्लू' के कवर पेज के लिए निर्वस्त्र होकर फोटो शूट कराया है। जिसमें वे बस बदन में एक तकिया लेकर लेटी हुईं हैं। वेबसाइट डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके के मुताबिक 21 साल की माइली ने अपने भूरे बालों के साथ मेल खाते हुए आई ब्रो को भी ब्लीच कराया है। इस तस्वीर में वह सफेद रंग का तकिया लेकर लेटी हुई हैं।

21 साल की माइली अपनी इस बोल्ड तस्वीर पर कहती हैं कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि लोग इस बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी खूबसूरती दिखाने का पूरा हक है। वैसे भी वे इन दिनों किसी भी सोशल साइट्स में सुरक्षित नहीं हैं। कहीं भी उनके बारे में कुछ भी लिखा जाता है।

उन्होंने महिलाओं को नसीहत दी है कि उन्हें मेकअप करने की जरूरत नहीं है। वे ऐसे ही खूबसूरत हैं। उन्हें लंबे बाल या भूरी आंखों की जरूरत नहीं है। वे अपने अंदर की खूबसूरती को सेक्सुअल अपील के जरिए जाहिर कर सकती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग लड़कियों के इन अंदाज पर सवाल उठाते हैं इसका मतलब साफ है कि वे इनसे जलते हैं और आगे बढ़ने नहीं देना चाहते हैं।

इससे पहले भी माइली कई बार अपनी न्यूडिटी के लिए चर्चा में आईं हैं। अमेरिकी फैशन डिजाइनर मार्क जैकब्स की धर्मार्थ संस्था स्किन कैंसर एडवोकेसी के लिए गायिका-अभिनेत्री माइली साइरस ने पूरी तरह से बेपर्दा होकर प्रशंसकों को हैरान कर दिया था।

कहा जा रहा था कि माइली साइरस ने मॉडल मिरांडा केर और गायिका कारा डेलेविंग्नी की राह पर चलते हुए ऐसा कदम उठाया था। मिरांडा और कारा भी कई प्रचार अभियानों के लिए इस तरह के कदम उठा चुकी हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर