विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसा क्या हुआ कि छलक गई प्रियंका चोपड़ा की आंखें?

By Edited By:
Updated: Fri, 30 Aug 2013 11:07 AM (IST)

प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए गई तो एक कॉमेडी शो के सेट पर थीं, लेकिन हंसने की बजाय उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए गई तो एक कॉमेडी शो के सेट पर थीं, लेकिन हंसने की बजाय उनकी आंखों से आंसू बहने लगे।

पिता की मौत के 48 घंटे बाद काम पर लौटीं प्रियंका

दरअसल प्रियंका की आंखें उन्हें मिले एक गिफ्ट को देखकर छलकने लगी थीं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या था इस गिफ्ट में, जिसे देखकर मजबूत इरादों वाली प्रियंका का दिल भर आया। प्रियंका के इस गिफ्ट में उनकी अपने दिवंगत पिता डॉ. अशोक चोपड़ा के साथ तस्वीरें थीं।

..जब इमोशनल हुई प्रियंका

प्रियंका को यह गिफ्ट शो में आए एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दिया था। यह तो सब जानते ही हैं कि प्रियंका अपने पिता के सबसे करीब थीं। जैसे ही इस बुजुर्ग का गिफ्ट प्रियंका ने खोला तो उनकी आंखों में आंसू आ गए और कुछ देर के लिए वे कुछ बोल ही नहीं पाई। जब प्रियंका नॉर्मल हुई तो उन्होंने गिफ्ट देने वाले सज्जन का शुक्रिया अदा किया। दो महीने पहले ही प्रियंका के पिता की मौत हुई थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर