विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना कपूर के बारे में ये क्‍या कह गए रणवीर सिंह!

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 13 Jul 2015 10:59 AM (IST)

रणवीर सिंह ने करीना कपूर के बारे में ऐसा बयान दिया है, जो शायद बेबो को पसंद न आए। इससे पहले एआईबी रोस्‍ट में भी रणवीर ने अर्जुन कपूर और करण जौहर के साथ मिलकर सलमान खान की बहन अर्पिता का मजाक उड़ाया था।

News Article Hero Image

मुंबई। रणवीर सिंह ने करीना कपूर के बारे में ऐसा बयान दिया है, जो शायद बेबो को पसंद न आए। इससे पहले एआईबी रोस्ट में भी रणवीर ने अर्जुन कपूर और करण जौहर के साथ मिलकर सलमान खान की बहन अर्पिता का मजाक उड़ाया था।

देखें, ब्रेट ली की पहली फिल्म 'अनइंडियन' का ट्रेलर

खबर है कि रणवीर ने कहा, करीना को और वास्तविक किरदार निभाने चाहिए। हालांकि साथ ही रणवीर ने यह भी कहा कि करीना के पीछे पागल लड़कों की लिस्ट में वह भी शामिल हो गए हैं। इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा व अर्जुन कपूर पहले ही कह चुके हैं कि वो करीना के दीवाने हैं और उनके साथ काम करने के इच्छुक हैं।

अक्षय कुमार ने इस हीरोइन को भी कर डाला ऐसे इंप्रेस

वैसे रणवीर के इस कमेंट को करीना दूसरे रूप में भी ले सकती हैं। करीना सोच सकती हैं कि रणवीर उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि रणवीर की फिल्म 'रामलीला' के लिए पहली पसंद करीना थीं। लेकिन एक तरह से अच्छा ही हुआ कि इसमें करीना की जगह दीपिका पादुकोण ने काम किया। अगर रणवीर और दीपिका साथ काम न करते तो शायद वो आज इतने 'करीब' न होते।

फिल्म के लिए टीवी कभी नहीं छोड़ूंगी : कविता कौशिक