विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान की बहन अर्पिता ने खोया आपा, सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास

By Tilak RajEdited By:
Updated: Tue, 04 Aug 2015 11:30 AM (IST)

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का पिछले दिनों जन्‍मदिन था। अर्पिता के जन्‍मदिन की पार्टी में अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। लेकिन ऐसी खबरें सुनने को मिली कि अर्जुन कपूर को इस पार्टी में बुलाया ही नहीं गया था।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा का पिछले दिनों जन्मदिन था। अर्पिता के जन्मदिन की पार्टी में अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की। लेकिन ऐसी खबरें सुनने को मिली कि अर्जुन कपूर को इस पार्टी में बुलाया ही नहीं गया था।

FTII छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में राज बब्बर भी हुए शामिल

बताया जा रहा है कि जब अर्पिता ने ये खबर सुनीं तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। अर्पिता ने अपनी भड़ास सोशल मीडिया पर निकाली। अर्पिता ने ट्वीट किया, 'ऐसी गलत खबरें मत चलाइए कि अर्जुन कपूर को पार्टी में नहीं बुलाया गया था और...ये सिर्फ गॉसिप हैं इन्हें सीरियली लेने की कोई जरूरत नहीं!'

देखें, ऐश्वर्या ने पांच साल बाद किस तरह की रैंप पर वापसी

दरअसल, अर्जुन कपूर के नाम पर अर्पिता को गुस्सा इसलिए आया, क्योंकि इनके बीच एक समय काफी नजदीकियां रही हैं। खबरें तो ये भी सुनने को मिली थीं कि अर्पिता के पहले ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर थे। लेकिन अब अर्पिता शादीशुदा हैं, ऐसे में अर्जुन से जुड़ी खबर पर उन्हें गुस्सा आना लाजिमी था।

जब टिया बाजपेई बोल पड़ीं, मैंने तो सिर्फ लगाई है लिपस्टिक

वैसे अर्जुन का तो पता नहीं, लेकिन मुंबई पुलिस जरूर अर्पिता की बर्थडे पार्टी में बिना बुलावे के पहुंच गई थी। सलमान के पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने देर रात पार्टी में पहुंच गाना-बजाना रुकवा दिया था।