विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लंगोट के कारण सलमान हुए शर्मिंदा, निकल आए आंसू

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 25 May 2016 05:08 PM (IST)

'सुल्‍तान' की शूटिंग के दौरान सलमान खान को लंगोट पहनना पड़ा, मगर पहनते ही हुआ कुछ ऐसा कि उनके आंखों से आंसू तक निकल आए।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, आइएएनएस। सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। मंगलवार को इस मौके पर सलमान पूरी कास्ट समेत मौजूद थे और उन्होंने अपने शूटिंग के दौरान के अनुभव भी शेयर किए। आपको जानकर हंसी आएगी कि सलमान के लिए सबसे मुश्किल चीज लंगोट पहनना था। जबकि इसको पहनकर शूटिंग के लिए जाते हुए उनकी आंखों से आंसू आने लगे थे।

'सुल्तान' का तीन मिनट का जबरदस्त ट्रेलर देखने के लिए यहां क्लिक करें

लंगोट पहनते हुए रो पड़े सलमान, बेइज्जती का हुआ एहसास

सलमान ने बताया, 'सबसे मुश्किल चीज लंगोट पहनना था। अब मैं समझ सकता हूं कि किसी एक्ट्रेस को स्विमसूट पहनने के लिए कहे जाने पर उन्हें कैसा लगता होगा। मुझे जब कहा गया कि लंगोट पहनना पड़ेगा तो लगा कि मैं यह कर सकता हूं। मगर जब मैं सेट पर पहुंचा तो 5,000 लोगों की भीड़ देखी और फिर मुझे लगा कि मैं तो यह कर ही नहीं सकता। जब मैं वैनिटी वैन से निकल रहा था, मेरी आंखों में आंसू थे। मैंने अपमानित महसूस किया।'

शादी के बाद उर्मिला की पति के साथ सामने आई यह बेहद खूबसूरत तस्वीर

शर्ट उतारते वक्त कभी नहीं महसूस हुई इतनी शर्मिंदगी

सलमान ने यह भी कहा, 'शर्ट उतारते वक्त मुझे कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई, मगर यह (लंगोट पहनना) सबसे मुश्किल चीज थी। भगवान का शुक्रिया है कि लोग इसके आदी हो गए।' आपको बता दें कि अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित फिल्म 'सुल्तान' में सलमान के अपोजिट अनुष्का शर्मा हैं और वो भी एक पहलवान के किरदार में हैं। सलमान को उम्मीद हैं उनकी यह फिल्म सबसे बड़ी हिट साबित होगी। 'सुल्तान' छह जुलाई को रिलीज होने जा रही है।