Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देखें, अब सैफ-शाहरुख दोनों के बेटे लड़कियों संग पार्टी करते आए नजर

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 25 Aug 2015 02:54 PM (IST)

    पिता सैफ अली खान की हिदायत के बावजूद इब्राहिम सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। हाल ही में वो श्रीदेवी और अनुराग कश्‍यप की बेटियों खुशी और आलिया के साथ एक तस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। पिता सैफ अली खान की हिदायत के बावजूद इब्राहिम सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। हाल ही में वो श्रीदेवी और अनुराग कश्यप की बेटियों खुशी और आलिया के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर सुर्खियों में आए थे। इसके बाद सैफ अली खान ने उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहने की हिदायत दी थी, मगर बच्चे तो बच्चे हैं।

    देखें, हनीमून मनाकर कैसे वापस लौटे शाहिद और मीरा

    अब इस बार उन्होंने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके साथ एक और स्टार किड यानी शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन नजर आ रहे हैं, जो खुद भी हाल ही में एक बीच पर सिक्स पैक एब्स दिखाती अपनी तस्वीर को लेकर सुर्खियों में आए थे। खैर, ये रही दोनों की एक साथ की वो तस्वीर।

    इस तस्वीर में इब्राहिम और आर्यन दो लड़कियों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर ने लोगों को फिल्म 'कल हो ना हो' की याद दिला दी है, जिसमें दोनों के पिता सैफ अली खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए थे और दोनों ने ही अपनी इमोशनल एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

    जिया खान की मौत के दो साल बाद सूरज पंचोली ने दिल खोलकर की बातें

    खबरें और भी