विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद कपूर के लिए घर से भागी एक टीचर

By Edited By:
Updated: Thu, 12 Jun 2014 02:09 PM (IST)

बॉलीवुड सितारों के फैन अपने पसंदीदा सितारों से मिलने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन कोलकाता की एक महिला टीचर

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड सितारों के फैन अपने पसंदीदा सितारों से मिलने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, लेकिन कोलकाता की एक महिला टीचर का शाहिद कपूर के लिए पागलपन जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

कोलकाता में दूसरी क्लास के बच्चों को पढ़ाने वाली यह महिला टीचर तीन महीने पहले शाहिद से मिलने की चाह लिए घर से भाग निकली। यह महिला टीचर शाहिद के मैनेजर के संपर्क में रहीं। यह जानने की कोशिश करती रही कि शाहिद कहां ठहर रहे हैं। उनके इंवेट्स में गईं। लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया और उनकी शाहिद से मुलाकात नहीं हो पाई।

इस महिला टीचर का परिवार उनके अचानक घर से चले जाने से परेशान था। परिवार उन्हें वापस अपने साथ ले गया। लेकिन पिछले हफ्ते यह महिला फिर से मुंबई पहुंचीं और एक खंभे पर चढ़ गई।

शाहिद को जब इस बारे में अपनी टीम से पता चला तो उन्होंने इस महिला से मुलाकात की। यह महिला अपने फेवरेट स्टार से मिलकर फूली नहीं समाई और शाहिद को घर से भागकर मुंबई आने का पूरा किस्सा सुनाया।

शाहिद ने कहा, 'लोगों को इतना प्यार देखकर अच्छा लगता है। लेकिन जब लोग इस तरह की हरकतें कर जाते हैं तो डर भी लगता है। मैंने उस महिला से मुलाकात की और कहा कि उसे तुरंत अपने परिवार के पास वापस लौट जाना चाहिए।'

क्लिक करके जानिए, शाहिद-सोनाक्षी के बीच आईं कौन सी हीरोइन

पढ़ें: एक बच्‍चे ने रुकवा दी शाहरुख की फिल्‍म की शूटिंग