विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...जब शाहरुख खान ने किया था बंदर का रोल!

By Edited By:
Updated: Tue, 05 Aug 2014 02:24 PM (IST)

हिंदी सिनेमा में अपनी फिल्मों से सफलता के झंडे गाडऩे वाले किंग खान यानी शाहरुख को भी कभी स्टेज फोबिया हुआ करता था और उनका

News Article Hero Image

मुंबई। हिंदी सिनेमा में अपनी फिल्मों से सफलता के झंडे गाडऩे वाले किंग खान यानी शाहरुख को भी कभी स्टेज फोबिया हुआ करता था और उनका ये डर तब गया, जब वे रामलीला में बंदर बनें।

जी हां शाहरुख ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात को कबूला है कि उन्हें स्टेज से बहुत डर लगता था, लेकिन जिस दिन उन्होंने रामलीला में एक बंदर का किरदार निभाया उस दिन से उनका ये डर चला गया।

उन्होंने बताया, 'जब मैं छोटा था, दिल्ली में आयोजित एक रामलीला में मुझे बंदर बनाया गया था, जिसकी लंबी पूंछ थी। मुझे पृथ्वीराज कपूर की मिमिक्री करनी थीं, लेकिन ये मेरे लिए एक अच्छी शुरुआत थी। मुझे अपने हुनर को दिखाने का मौका मिला और मैंने बेहतर कर दिखाया। मेरे अंदर से सारा डर निकल गया। मुझे अब स्टेज और सामने बैठे दर्शकों से डर नहीं लगता है। अब मैं हजारों-लाखों दर्शकों के सामने बिंदास परफॉर्म कर सकता हूं। '

पढ़ें - शाहरुख पर सलमान की टिप्पणी

पढ़ें - आमिर से क्यों मिलते हैं सलमान?