विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये क्या! रणबीर के बेडरूम में 'कैट'

By Edited By:
Updated: Fri, 31 Jan 2014 11:49 AM (IST)

भले ही कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर अपने रिश्ते के खुलेआम इजहार से बचते रहते हैं, लेकिन कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज दोनों का नाम साथ जोड़ने में जरा भी नहीं हि ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भले ही कट्रीना कैफ और रणबीर कपूर अपने रिश्ते के खुलेआम इजहार से बचते रहते हैं, लेकिन कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज दोनों का नाम साथ जोड़ने में जरा भी नहीं हिचकिचाते हैं। कभी करीना कट्रीना को भाभी बुलाती हैं तो कोई इशारों में कट्रीना को रणबीर के बेडरूम तक पहुंचा देती हैं।

पढ़ें : इस बार किसके साथ होंगी सोनाक्षी

आपको याद होगा करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में करीना कपूर खान ने कट्रीना को भाभी तक कह डाला था और अब अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने मजाक में कहा कि उन्होंने रणबीर के बेडरूम में एक 'कैट' को देखा था। सोनाक्षी ने जवाब कॉफी विद करण में करण के किसी सवाल पर दिया। पहले तो किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर उनका मतलब क्या था, लेकिन बाद में सबको समझ आ गया। शाहिद इस बात पर हंस पड़े। सबको सोनाक्षी का इशारा समझ आ गया। सोनाक्षी का इशारा कट्रीना की तरफ था।

रविवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा करण के शो में मेहमान बनकर आ रहे हैं। इस एपिसोड में सोनाक्षी और शाहिद ने दूसरों के रिश्तों के बारे में खूब बातें की, लेकिन जब अपनी बारी आई तो चुप हो गए।

इससे पहले रणबीर कपूर अपनी चचेरी बहन करीना कपूर खान के साथ शो में आए थे। उस वक्त भी करीना ने कट्रीना को लेकर रणबीर की खूब खिंचाई की थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर