विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब शाहरुख़ खान ने दिलीप कुमार- बिग बी की फिल्म करने से मना कर दिया

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 08 Nov 2017 04:19 PM (IST)Updated: Mon, 20 Nov 2017 12:00 PM (IST)

सुभाष घई ने ये भी ख़ुलासा किया कि ताल का गाना ‘ इश्क बिना क्या जीना यारों ‘ पहले फिल्म शिखर के लिए रिकार्ड किया गया था।

जब शाहरुख़ खान ने दिलीप कुमार- बिग बी की फिल्म करने से मना कर दिया
जब शाहरुख़ खान ने दिलीप कुमार- बिग बी की फिल्म करने से मना कर दिया

मुंबई। मॉर्डर्न शो-मैन कहे जाने वाले सुभाष घई ने ख़ुलासा किया है कि उन्होंने दिलीप कुमार, अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान को लेकर ' मदर लैंड ' नाम की एक फिल्म बनानी शुरू की थी लेकिन शाहरुख़ खान के पीछे हटने के बाद उसे बंद कर देना पड़ा।

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए गए एक इंटरव्यू में सुभाष घई ने बताया कि वो एक वार फिल्म थी, जिसे इन तीनों दिग्गजों को लेकर बनाने की तैयारी की गई थी । मदर लैंड नाम था फिल्म का, स्क्रिप्ट तैयार थी और तीन गानों को रिकार्ड कर लिया गया था लेकिन अंतिम समय में शाहरुख़ ने फिल्म से हाथ खींच लिए । सुभाष घई बताते हैं कि किंग खान सोलो हीरो बन कर फिल्म करना चाहते थे लेकिन उनके हटने के बाद सुभाष घई ने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को बंद कर दिया । सुभाष घई ने कहा – “उन्हें (शाहरुख़ ) लगता था कि इस फिल्म में बहुत सारे किरदार हैं । उन्हें सोलो फिल्म चाहिए थी जो मेरी नहीं थी । मेरी कहानी में दिलीप साहब, अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ फिट हो रहे थे । ऐश्वर्या राय, प्रीति जिंटा और महिमा चौधरी को कास्ट करने की भी सोच रखी थी । लेकिन किस्मत ने नहीं था । “ सुभाष घई ने बताया कि जब मदर लैंड नहीं बनी तो उन्होंने शिखर नाम की फिल्म प्लान की वो भी शाहरुख़ के साथ लेकिन वो भी नहीं बन पाई । फिर उसके बाद परदेस का नंबर आया ।

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ के तीन अनमोल रतन, देखिए नए अंदाज़ में

सुभाष घई ने ये भी ख़ुलासा किया कि ताल का गाना ‘ इश्क बिना क्या जीना यारों ‘ पहले फिल्म शिखर के लिए रिकार्ड किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।