विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किस Emoji को कौन सा स्टार करता है सूट, इस रिपोर्ट में पढ़िए और मुस्कुराइए

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Wed, 02 Aug 2017 05:59 PM (IST)

इस इमोजी का इस्तेमाल आपने तब किया होगा, जब किसी बात की आप परवाह नहीं करते। अब इस इमोजी का ...और पढ़ें

किस Emoji को कौन सा स्टार करता है सूट, इस रिपोर्ट में पढ़िए और मुस्कुराइए
किस Emoji को कौन सा स्टार करता है सूट, इस रिपोर्ट में पढ़िए और मुस्कुराइए

मुंबई। सोशल मीडिया और व्हाट्स एप पर अपनी फ़ीलिंग्स जताने के लिए Emoticons यानि Emoji का प्रयोग आप ख़ूब करते होंगे। गुस्सा, प्यार, ग़म, ख़ुशी, आलिंगन... तक़रीबन हर भावना के लिए इमोजी मौजूद है। हॉलीवुड एनिमेशन फ़िल्म 'द इमोजी मूवी' में अब इन इमोजी को भी आप पर्दे पर इमोशंस जताते हुए देख सकेंगे।

अब ज़रा सोचिए कि इस फ़िल्म में अगर बॉलीवुड सुपरस्टार्स को कास्ट किया जाता, तो कौन सी इमोजी के लिए कौन फ़िट रहता। पढ़िए इस ख़बर में।

इस इमोजी का इस्तेमाल आपने तब किया होगा, जब किसी बात की आप परवाह नहीं करते। अब इस इमोजी  का करेक्टर निभाने के लिए किंग ख़ान से बेहतर सुपरस्टार कौन मिलेगा। 

इस इमोजी के लिए आलिया भट्ट एकदम परफ़ेक्ट चॉइस इसलिए हैं, क्योंकि आलिया को आपने हमेशा मुस्कुराते हुए देखा होगा। कुछ ख़ास हालात में आलिया की स्माइल इस इमोटिकॉन को सूट करती है। 

शरारत भरी मौजमस्ती के लिए अक्सर इस विंक का इस्तेमाल किया जाता है। देखिए रियल लाइफ़ में विंक करते हुए अनुष्का इम इमोजी से कितना मैच खा रही हैं।

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के बीच ब्रोमांस अक्सर ख़बरों में रहता है। मैन-टू-मैन लव वाले इमोटिकॉन के लिए ये जोड़ी बिल्कुल परफ़ेक्ट है।

इमोशन कोई भी हो, उसे ज़ाहिर करने में रणबीर कपूर का जवाब नहीं है। मगर, इस विंक के लिए उन्हें दस में से दस मार्क्स दिये जा सकते हैं। लगता है जैसे रणबीर के एक्सप्रेशन देखकर ही ये इमोजी ईजाद की गयी होगी। 

'द इमोजी मूवी' 11 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में जेम्स कॉर्डेन, स्टीवन राइट, रॉब रिगल और पैट्रिक स्टूवर्ट ने इमोजी के किरदार निभाये हैं। फ़िल्म को टोनी लियोंडिस ने डायरेक्ट किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।